धूलभरी आंधी के बाद अब राजस्थान के बॉर्डर इलाके के खेतों की मिट्टी से निकल रहे बम, ग्रामीण दहशत में

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग-अलग स्थानों पर दो जिंदा बम मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बमों को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया है। शुक्रवार तक इन्हें डिफ्यूज किए जाने की संभावना है।

Two Bomb Found in Rajiyasar Area of Sri ganganagar on Indo Pak Border

थाना अधिकारी सुरेश कस्वां ने बताया कि थाना क्षेत्र के राईयावाली ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि सुरेंद्र ज्यानी के खेत मे दो जिंदा बमनुमा सामान मिले हैं। जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस टीम ने दोनों बमों को सुरक्षित रखवाया।

वहीं बमों के जिंदा होने की पुष्टि करने के बाद बमों को डिफ्यूज करने की कार्रवाई शुरू की गई है। फिलहाल इन बमों के आसपास थैलों में मिट्टी भरकर इन्हें सुरक्षित किया गया है। वहीं बमों की निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Two Bomb Found in Rajiyasar Area of Sri ganganagar on Indo Pak Border

सुरेश कस्वां ने बताया कि यह बम 2001 में लगी आयुध डिपो के बाद आसपास के एरिया में गिरकर मिट्टी में धंस गए थे। हालांकि कुछ बम उसी समय ब्लास्ट हो गए लेकिन कुछ मिट्टी में धसने से जिंदा रह गए। बीते दिनों क्षेत्र में चल रही आंधी के कारण मिट्टी उड़ने से बम दिखाई देने लगे हैं। पिछले तीन महीनों में पांच बम मिल चुके हैं। बम लगातार मिल रहे हैं। ऐसे में थानाधिकारी कस्वां ने क्षेत्र के लोगों को सावधानी के लिए संदेश भी दिया है।

उन्होंने कहा कि अगर खेतों में इस प्रकार की बमनुमा कोई वस्तु मिले तो तुरंत पुलिस व सेना के बम निरोधक दस्ते को सूचना दें। ताकि किसी प्रकार का नुकसान ना हो व बम से छेड़छाड़ करने से वह फटे नहीं। उसे आसानी से डिफ्यूज करवाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+