RBSE Arts Result 2019: राजस्थान की ये 2 सहेली हर क्लास में लाती हैं बराबर अंक, 12वीं में लाई 98.40%

RBSE Arts Result News in Hindi, अजमेर/सीकर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार शाम को 12वीं कला का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 5 लाख 47 हजार में से 90.81 फीसदी छात्राएं और 85.41 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से एक लाख 54 हजार 49 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। 93.15 प्रतिशत रिजल्ट के साथ सिरोही जिला राजस्थान में प्रथम रहा है। 92.62 प्रतिशत के भीलवाड़ा और 91.59 के साथ जोधपुर जिले ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Savitari and rajani sikar

इधर, सीकर जिले में दो छात्राओं के नाम एक अनूठा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दोनों सहेली हैं और दोनों के हर कक्षा में समान ही नंबर आ रहे हैं। इस बार 12वीं आटर्स में भी ऐसा ही हुआ है। सीकर में पलवास रोड स्थित प्रिंस स्कूल की छात्रा ने सावित्री कंवर व रजनी ने बुधवार को घोषित रिजल्ट में 98.40 फीसदी अंक हासिल किए है। दोनों का ही ख्वाब आईएएस बनना है। इन्होंने दसवीं बोर्ड में 94-94 फीसदी नम्बर प्राप्त किए थे।

Two best friends of Sikar scores same marks in RBSE 12th Arts Result 2019

तीन विषयों में 100 से में 100 नंबर
सीकर की सावित्री व रजनी की दोस्ती न केवल कुल प्राप्तांक में दिख रही बल्कि विषयवार नंबर भी समान हैं। सावित्री-रजनी ने भूगोल, गणित व अर्थशास्त्र में 100 में से 100 अंक पाए हैं। वहीं रजनी-सावित्री ने हिंदी में 95 व अंग्रेजी में 97 अंक आए हैं। प्रिंस स्कूल के मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन ने बताया कि फरवरी में छात्रा रजनी बीमार हो गई थी, लेकिन उनके पढ़ाई को लेकर अपना हौसला बनाए रखा। सहेली सावित्री की देखभाल करने के साथ उसके तैयारी करवाने में मदद करती थी। पढ़ाई को लेकर दोनों सहेलियों का अनुशासन इस कदर था कि ये सालभर में महज तीन बार घर गई थी।

Two best friends of Sikar scores same marks in RBSE 12th Arts Result 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+