Rajasthan News: राजस्थान के लिए कौन है कलंक, कांग्रेसी सांसद हरीशचंद्र मीना ने यह बताई बड़ी वजह

Rajasthan News: राजस्थान में लगातार बजरी माफियाओं का कहर बढ़ता जा रहा है। भीलवाड़ा, सवाईमाधोपुर, टोंक सहित कई जिलों में बजरी से भरे वाहनों से हादसों और हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है।

कई बार बजरी माफियाओं के कहर के वीडियो भी वायरल हुए है और सरकार के तमाम दावों पर यह माफिया पानी फेरते दिखते है।

ऐसा ही एक मामला राजस्थान के टोंक जिले में बिते दिनो हुआ था जहां पुलिस जाप्ते के साथ गश्त कर रहे देवली भांची निवासी पुलिस जवान खुशीराम बैरवा की बजरी से भरे ट्रैक्टर चालक ने खुद को बचाने के चक्कर में टक्कर मार दी और उसके बाद उसकी जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

tonk-sawaimadhopur-mp-harishchandra-meena-called-the-gravel-mafia-a-stigma-for-rajasthan

अब पुलिस के जवान की मौत के मामले में सिसायी पारा हाई होता हुआ नजर आ रहा है। आज जहां कांग्रेस से राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और फिर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कार्रवाई की मांग उठाई।

लेकिन टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद हरीशचंद्र मीना ने बजरी माफियाओं के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया और बड़ा बयान देते हुए कहा कि बजरी माफिया राजस्थान के लिए कलंक है।

टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद हरीशचंद्र मीना ने बजरी माफियाओं पर हमला बोलते हुए कहा कि यह राजस्थान के लिए कलंक है। लेकिन सरकार इन पर कार्रवाई नहीं कर रही है। यह बहुत ही दुखद घटना है।

जिस तरह से हमारा पुलिस का जवान ड्यूटी कर रहा था। जहां पुलिस का जवान ही सुरक्षित नहीं है तो आजमन कैसे सुरक्षित होगी। यह आज का नहीं है पूरा बजरी माफिया राजस्थान के लिए कलंक बन गया है। यह तो ट्रेक्टर से दुर्घटना हुई है।

बड़े बड़े ट्रोले हाईवे पर जा रहे है। सबकों दिख रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। सरकार को रोकना पड़ेगा, प्रभावी कार्रवाई करनी पड़ेगी। नहीं तो जनता में एक मैसेज जा रहा है कि सरकार पूरी तरह से हर मोर्चे पर विफल रही है।

पूरा बजरी माफिया राजस्थान के लिए कलंक है कुछ लोग सरकार से बड़े हो गए है। यह एक चैलेंज है हम सब मिलकल इसका मुकाबला करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+