Tina Dabi ने नए आदेश ने बॉर्डर एरिया में मचाई खलबली, जैसलमेर में भारत-पाक सीमा पर अब नहीं होगा ये काम
DM Tina Dabi Order: आईएएस टीना डाबी जैसलमेर जिला कलेक्टर हैं। जैसलमेर भारत-पाकिस्तान पर स्थित है।

Indo-Pak border at Jaisalmer Rajasthan: राजस्थान कैडर की आईएएस टीना डाबी अक्सर अपने काम और फैसलों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। जैसलमेर जिला कलेक्टर टीना डाबी हाल ही पाक विस्थापितों की आशियानों पर जेसीबी चलाने के आदेश को लेकर भी खूब ट्रॉल हुईं। अब टीना डाबी ने सरहदी जिले जैसलमेर में बॉर्डर एरिया में रात में घूमने पर प्रतिबंध लगाया है।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जैसलमेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित जैसलमेर व पोकरण तहसील के गांवों में बॉर्डर से पांच किलोमीटर के एरिया में रात में घूमने पर बैन लगाया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।
जानकारी के अनुसार सीमावर्ती जिले जैसलमेर में शाम 6 से सुबह 7 बजे तक स्थानीय निवासी बिना सक्षम अधिकारी की इजाजत के प्रतिबंधित इलाके में नहीं घूम सकेंगे। जैसलमेर जिला प्रशासन ने बॉर्डर पार से नशे की तस्करी, घुसपैठियों के प्रवेश पर अंकुश लगाने के लिए यह बैन लगाया है।

जैसलमेर जिले के सीमावर्ती इलाके में रात को घूमने पर प्रतिबंध 15 दिनों के लिए है, जो 12 जून 2023 तक प्रभावी रहेगा। जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी के आदेश में भारत-पाक सीमा से लगते पांच किमी के एरिया में रहने वालों को रात को प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश व विचरण नहीं करने की चेतावनी दी गई है।
हालांकि सीमावर्ती गांवों में रहने वालों को यह भी सहूलियत दी गई है कि वे आवश्यक कार्य होने पर वे सीमावर्ती इलाके में घूम सकते हैं, मगर इसके लिए उनको शाम छह से सुबह सात बजे तक के लिए वैध अनुमति पत्र बनवाना होगा, जो निकटवर्ती सीमा सुरक्षा बल की चौकी से बनवाया जा सकता है।
इन गांवों में लगाया प्रतिबंध
जैसलमेर व पोकरण तहसील के गांव किरडवाली, जियाऊ, केरला, बगनाऊ, बसना, बिरयारी, मीठीखुई, भुग, मुरार, धनाना, लूणार, पोछिया, करड़ा, गोधूवाला, किशनगढ, तनोट, साधोवाला, घोटारू, लोंगेवाला, गणेशिया, लंगतला, रतडाऊ, लीलोई, कारटा, खारिया, शेखर, कोठ, जामराऊ, खुईयाला उर्फ खुडजनवाली, जाजीया, खारा मूंगर, सोम, रोहिडोवाला, लोहार, आसूदा, धोरोई, बिछड़ा, मिठड़ाऊ, भूटोवाला, अकनवाली, दातावानी, झालरिया, नीचूवाली, बुईली सरकारी, बाहला, भारेवाला, दादूवाला, मोहरोवाला, मालासर, म्याजलार, रायचंदवाला व कुरिया बेरी आदि में बैन लगाया है।
पाक से जैसलमेर की 464 किमी सीमा लगती
उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर राजस्थान की 1070 किलोमीटर सीमा लगती है। इसमें जैसलमेर की 464 किमी, बीकानेर की 168 किमी, बाड़मेर की 228 किमी व श्रीगंगानगर की 210 किमी सीमा है।












Click it and Unblock the Notifications