राजस्थान के इस मंदिर से अयोध्या जाएंगे तीन लाख प्रसाद के लिए लड्डू
Rajasthan Mahendipur Balaji: राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध दौसा के मेहंदीपुर बालाजी से अयोध्या में भगवान राम के रामलला प्राण प्रतिष्ठा में प्रसाद के लिए तीन लाख लड्डू बनाकर भेजने की तैयारी शुरू हो गई है।
मेहंदीपुर बालाजी धाम में 3 लाख लड्डूओं को बनाने के लिए दर्जनों हलवाई और सेवादार जुटे है। 18 जनवरी को यह लड्डू रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में भोग के लिए ट्रक में भरकर भेजे जाएंगे।

महंत नरेश पुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महाप्रसाद के 3 लाख देशी घी के लड्डू, 1 लाख राम दुपट्टे, 2 हजार कंबल के वाहनों को राज्यपाल कलराज मिश्र और मंहत नरेशपुरी महाराज हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
51 हजार किलो वजन से बन रहे है ये लड्डू प्रत्येक लड्डू का वजन 185 ग्राम तय किया गया है, जिसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारी करते हुए मेहंदीपुर बालाजी में कई दर्जन हलवाई इस महाप्रसादी को बनाने में जुटे हैं। 22 जनवरी को अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी जोरों पर हैं। मेहंदीपुर बालाजी धाम को भी 3 किलोमीटर तक जय श्री राम की पताकाओं से सजाकर भगवा ध्वजों से सजाया गया है।
देशी घी से निर्मित 3 लाख लड्डू, एक लाख राम के दुपट्टे और 2 हजार कंबल संत महात्माओं की सेवा के लिए भेजे जाएंगे। लड्डू,कंबल और राम दुपट्टों को ट्रकों में भरकर राज्यपाल कलराज मिश्र और सिद्धपीठ के महंत नरेशपुरी महाराज कल 18 जनवरी को सुबह 11 बजे हरी झंडी दिखाकर कर रवाना करेंगे।
आपको बता दें पहली बार बालाजी से 51 हजार किलो वजन के लड्डू एक लाख राम दुपट्टे तथा 2000 कंबल के लिए मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट ने विशेष व्यवस्थाएं की है जिन्हें कल हरी झंडी दिखाकर राज्यपाल कलराज मिश्र की उपस्थिति में रवाना किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications