राजस्थान: आश्रम एक्सप्रेस में पकड़ा गया 1.20 करोड़ रुपये, 3 किलो चांदी और 2 किलो सोना
अजमेर। जयपुर की एटीएस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर जंक्शन पर दिल्ली से अहमदाबाद जाने वाली आश्रम एक्सप्रेस से 1.20 करोड रुपये का कैश बरामद किया है। वहीं, अजमेर और बेवार स्टेशन पर भी एटीएस ने कई लाख कैश और सोना-चांदी बरामद किया है। एटीएस से मिली जानकारी के अनुसार 3 क्विंटल चांदी और 2 क्विंटल सोना जब्त किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

जीआरपी थानाधिकारी राम अवतार ने जानकारी देते हुए बताया कि एटीएस के एडिशनल एसपी नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शनिवार को अजमेर रेलवे स्टेशन पर आश्रम एक्सप्रेस के लगेज डिब्बे की तलाशी ली गई। जिसमें कुछ कट्टे संदिग्ध मिले। इनकी तलाशी ली गई तो साड़ियों व अन्य घरेलू सामानों के बीच नोटों की गड्डियां और चांदी छिपाई हुई थी। उन्होंने कहा कि कट्टों से कुल 96 लाख रूपए की नगदी मिली है, जबकि 3 किलो चांदी मिली है। थानाधिकारी राम अवतार की मानें तो पकड़ी गई रकम व चांदी दिल्ली से अहमदाबाद भेजी जा रही थी। इसे बुक करवाने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
जयपुर में डेढ़ करोड़ का माल पकड़ा
इससे पहले जयपुर जीआरपी ने एटीएस की मदद से गरीबरथ एक्सप्रेस में तलाशी अभियान चलाया। जिसमें एक करोड़ से अधिक कीमत का सोना व नगदी बरामद की गई है। कुल जप्त माल की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रूपया बताई जा रही है। इसमें एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications