Weather News: राजस्थान में आकाशीय बिजली का कहर, तीन की मौत, चार झुलसे, आंधी-बारिश और ओले ने भी मचाई तबाही
Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी जिले में आकाशीय बिजली के कहर से 3 लोगों की मौत हो गई और 4 जने गम्भीर रूप से झुलस गए। इसके साथ ही आंधी-बारिश और ओले ने तबाही मचा दी।
राजस्थान में दूसरे चरण के मतदान के दौरान मौसम पूरी तरह से बदल गया। 26 अप्रैल को आंधी के साथ तेज बारिश हुई। आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई।

चितौड़गढ़, बूंदी, उदयपुर, प्रतापगढ़ और कोटा के आसपास क्षेत्र में दोपहर बाद मेघ गर्जन के साथ बारिश हुई। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली। इसके साथ ही अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई।
डाबी थाना क्षेत्र के भुजरकला शरीपुरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खेत पर काम कर रहे 3 जनों की मौत हो गई। वहीं, बिजली गिरने से 4 लाेग झुलस गए। जिस समय आकाशीय बिजली गिरी उस समय मृतक खेत पर काम कर रहे थे।
आकाशीय बिजली की आवाज सुनकर सभी लोग तेंदुपत्ता के पेड़ के नीचे छिपने के लिए चले गए। इसी दौरान पेड़ पर तेज धमाके साथ आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे 3 लाेगाें की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद डाबी थानाधिकारी अनिल कुमार जोशी मौके पर पहुंचे। झुलसे लाेगाें को रावतभाटा अस्पताल पहुंचाया।
थानाधिकारी अनिल जोशी ने बताया दोपहर के समय मौसम अचानक ख़राब हो गया था। जिस में भुंजरकला थाना भेसरोड़गढ़ में खेती का काम कर रहे 3 लाेगाें पर आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
मृतकों में चतरा पुत्र अमरा भील (38) निवासी भुजरकला, पेम्मा पुत्र देवा भील (60) व सोहन पुत्र कान्हा भील (42) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आकाशीय बिजली गिरने से गुल्या पुत्र देवा, देवा पुत्र नंदा, रूपलाल पुत्र दुड़या व भोज्या पुत्र मोहन घायल हो गए। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है.
सीकर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा
सीकर में पिश्चिमी विक्षोभ के असर में कमी की वजह से पार 40 डिग्री के पार पहुंच गया. पिछले साल के मुकाबले इस बार पारा 10 दिन की देरी से 40 डिग्री पर पहुंचा। यहां 27 मार्च को ही पारा 39 डिग्री पर पहुंच गया था। लगातार विक्षोभ सक्रिय रहा। इसकी वजह से अप्रैल के पहले तीन सप्ताह में पारा 36 से 37 डिग्री के करीब बना रहा।
फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र की मौसम रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। केंद्र पर बुधवार को अधिकतम तापमान 38.5 और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री था. टोंक में बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया। भिनाय और सरवाड़ क्षेत्र झमाझम बारिश के साथ ओले गिरे। बारिश से अजमेर में गर्मी कम हो गई।
चुरू जिले में गर्मी के तेवर बढ़ने लगे है। गुरुवार को धूप तेज रही। दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक गर्मी के कारण सड़कों पर आवागमन कम रहा। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.7 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई।
गुरुवार को अधिकतम 40.4 और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रहा, जबकि इससे पहले बुधवार को अधिकतम 38.7 और न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री रहा। 24 घंटे में अधिकतम 1.7 और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई।












Click it and Unblock the Notifications