3 बच्चों की मां फेसबुक फ्रेंड के साथ हुई फरार, अब FB पर अपडेट कर रही यह डिटेल
करौली। रात दस बजे पत्नी अचानक गायब हो गई। पति ने सोचा खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रही होगी, मगर वो दो घंटे तक नहीं आई तो पति को किसी अनहोनी की आशंका हुई। पति ने रात को ही पत्नी की तलाश शुरू कर दी। फिर पता चला कि वो अपने एक फेसबुक फ्रेंड के साथ भाग गई।

मामला राजस्थान के करौली के हिंडौन थाना इलाके का है। पति की रिपोर्ट पर करौली पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। पत्नी के लापता होने के बाद पति पहले अपने स्तर पर ही तलाश करता रहा। रात भर ससुराल व पीहर पक्ष के रिश्तेदारों के यहां ढूंढने के बाद भी महिला का सुराग नहीं लगा तो उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई।

पुलिस के अनुसार करौली में तीन बच्चों की मां की कुछ समय पहले फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच फेसबुक पर चैटिंग व बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और मंगलवार रात 10 बजे वह अचानक लापता हो गई। पति को आशंका है कि फेसबुक फ्रेंड युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उसी के साथ घर से फरार हुई है।
लोकेशन के आधार पर तलाश
करौली पुलिस के अनुसार महिला व उसके प्रेमी तलाश शुरू कर दी गई है। पति की ओर से बताई गई फेसबुक आईडी पर लगातार अपडेट किया जा रहा है, जिसमें लोकेशन भी अपडेट हो रही है। लोकेशन कभी दिल्ली तो कानपुर की डाली जा रही है। इसके महिला की तलाश में पुलिस की टीम दिल्ली और कानपुर भेजी गई है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications