राजस्थान में सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा ये निबंध, आपने पढ़ा क्या ? हर कोई कर रहा तारीफ
Viral News: राजस्थान में बच्चें का लिखा एक निबंध इन दिनों जबरदस्त तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर कोई पढ़कर हंसे बिना नहीं रह पा रहा है और पढ़कर फिर तारीफ भी कर रहा है।
सोशल मीडिया पर आजकल कुछ भी कभी भी अचानक से वायरल हो जाता है। हाल में एक बच्चे का लिखा निबंध ही वायरल हो रहा है। ये निबंध इतना जबरदस्त लिखा गया है कि इसे पढ़कर कोई अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है।

दरअसल एक टीचर ने छात्र को मेले के विषय पर निबंध लिखने को दिया। इसके बाद छात्र ने मेले को लेकर अपना स्वयं का इतना जबरदस्त अनुभव लिखा, जिसे पढ़कर हर कोई लोटपोट हो रहा है।
छात्र ने सबसे पहले स्टार एक्टर आमिर खान अभिनीत बॉलीवुड फिल्म मेला के एक गाने की पंक्ति लिखी, 'मेला दिलों का आता है, आके चला जाता है।' उसके बाद भी छात्र ने मेले को लेकर काफी कुछ लिखा है।
छात्र का ये निबंध सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर यूज़र्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, 'बड़े होकर व्लागर बनेगा', दूसरे यूज़र ने लिखा 'सुपरवाइजर बनेगा', वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा, 'यही लोग आगे चलकर देश को तरक्की पर ले जाएंगे।
यह तो एक निबंध था जो स्कूली बच्चे ने अपने किसी एग्जाम में लिखा होगा। लेकिन इसके अलावा भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म, एक्स से लेकर इंस्टाग्राम और यूट्यूब के साथ फेसबुक पर इन दिनों रील बनाने का चलन जितनी तेजी से बढ़ा है और फिर जिस तरह से वीडियो वायरल हो रहे है।
इन वायरल वीडियो का हर कोई चटकारे लेकर मस्ती करता है। लेकिन कई बार यह वीडियो बनाना जान का जोखिम भी हो जाता है। जिसके वीडियो भी कई बार देखने को मिलते है।
फिलहाल तो बच्चे के हाथ का लिखा हुआ यह निबंध जमकर वायरल हो रहा है और इसे लोग अपने-अपने आईडी पर पोस्ट और शेयर कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications