Rajasthan : भरतपुर IG की पड़ोसी DSP Anita Meena के घर का ताला तोड़कर चुरा ले गए लाखों के गहने
भरतपुर में डीएसपी अनीता मीणा के सरकारी बंगले पर चोरी हो गई। यहां पास में ही तीन आईपीएस व एक आईएएस का भी बंगला था। सुरक्षा बेहद कड़ी थी। फिर चोरा हाथ साफ कर गए।

राजस्थान में चोरों से आमजन तो क्या खुद पुलिस वालों के सरकारी बंगले तक सुरक्षित नहीं। ताजा मामला भरतपुर में सामने आया है। यहां पर डीएसपी के सरकारी आवास पर चोरी हो गई। इस आवास के सौ मीटर दूर ही तीन आईपीएस, एक आईएएस, एडिशनल एसपी, सिटी मजिस्ट्रेट का भी बंगला है। कड़ी सुरक्षा वाले इस इलाके में चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे गए।
Recommended Video

बता दें कि भरतपुर जिला मुख्यालय पर आईजी गौरव श्रीवास्तव के सरकारी बंगले के पास ही डीएसपी अनीता मीणा का भी सरकारी बंगला है। यहां से चोर लाखों के गहने चुरा ले गए। वारदात के समय डीएसपी अनीता मीणा बाहर थीं। बंगले पर लौटने के बाद सोमवार को उन्होंने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।
उल्लेखनीय है कि भरतपुर जिला मुख्यालय पर मडरपुर रोड पर सरकारी अधिकारियों के आवास हैं। आईजी के बंगले के पास आर-372 नंबर का सरकारी बंगला डीएसपी अनीता मीणा का है। बीते दिनों सरकारी काम से अनीता मीणा हैदराबाद गई थीं। बंगले पर उनकी नौकरानी मिथिलेश थी। बंगले पर नौकरानी को अलमारी के ताले टूटे मिले। नौकरानी की सूचना पर डीएसपी ने एएसआई जगमोहन व गनमैन कुंभल को अपने बंगले पर भेजा। डीएसपी के हैदराबाद से लौटने पर खुलासा हुआ कि अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications