राजस्थान : बंदर और कुत्ते के इस प्यार ने जीत लिया लोगों का दिल, देखें VIDEO

Dholpur News , धौलपुर। अब तक आपने सुना और देखा होगा कि एक प्रजाति अपनी ही प्रजाति के बच्चों और परिवार से प्रेम करती है, लेकिन धौलपुर जिले के बसेड़ी उपखंड के बयाना मोड़ के पास पिछले कुछ समय से एक रोचक दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बंदर और कुत्ते का अनूठा प्यार देखने वालों का दिल जीत रहा है।

The love of Monkey and Dog won hearts of The peoples in dholpur

दृश्य कुछ ऐसा है कि करीब एक महीने से बन्दर को अपनी प्रजाति रास न आकर एक कुत्ते का परिवार रास आने लगा है। बन्दर और कुत्ता एक साथ रहते हैं। दोनों में भरपूर प्रेम भी देखा जाता है।

दूसरी प्रजाति के प्रति जानवरों के प्रेम का यह सिलसिला यहीं नहीं रुकता। कुत्ते के बच्चों के साथ भी बंदर दिनभर अठखेलियां करता रहता है। अगर कुत्ते के इन छोटे-छोटे बच्चों के पास कोई भी अनजान व्यक्ति या जानवर आ जाता है तो बंदर उनकी रक्षा भी करता है।

The love of Monkey and Dog won hearts of The peoples in dholpur

वह अनजान शख्य या जानवर को काटने को दौड़कर दूर भगा देता है। यहीं नहीं बल्कि कुत्ते के बच्चे जब सड़क पर वाहनों के सामने दौड़ते हैं तो बन्दर उनकी पूंछ पकड़कर पीछे खींच लेता है। यहां के लोगों के लिए कुत्ते और बंदर का यह प्रेम चर्चा का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+