Rajasthan News: पति-पत्नी के बीच आई वो ...तो फिर पति ने प्रेमिका के भाई के साथ मिलकर कर दिया यह कांड !
Rajasthan News: "पति-पत्नी और वो" यह ऐसा टाइटल है जो फिल्मी दुनियां में खासा प्रचलित है। लेकिन लोगों ने इसे फिल्मी दुनियां से लेकर निजी जिंदगी में ऐसा उतारा कि अब राजस्थान के पुलिस थानों में दर्ज एफआईआर में इसका जिक्र होने लगा है।
दरअसल राजस्थान के पाली जिले में उतराखंड के एक बेरहम पति ने अपनी पत्नी की नृशंस हत्या कर शव सड़क किनारे फैंक दिया। पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच पड़ताल की तो कहानी पूरी फिल्मी सामने आई।

पाली पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने बताया कि उत्तराखंड निवासी 35 साल की वर्षा चौहान की हत्या के मामले में उसके एडवोकेट पति विशाल चौहान और उसके दोस्त मोहित उर्फ मन्नी को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में सोनू ठाकुर नाम का आरोपी फरार है। जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि सोजत थाना क्षेत्र के बिलाड़ा जाने वाले रोड पर 19 जून की सुबह एक 35 साल की विवाहिता की सड़क किनारे बॉडी मिली थी। जिसके सीने पर दो गोलियां लगी हुई थी।
मृतका की शिनाख्त उत्तराखंड के उधमसिंह जिले के जसपुर निवासी वर्षा चौहान पत्नी विशाल चौहान के रूप में हुई थी। घटना को लेकर उत्तरप्रदेश हाल उदपुर निवासी मृतका के भाई हिमांशु पुत्र यशपालसिंह ने अपनी बहन वर्षा की हत्या के लिए उसके जीजा और मोहित सहित अन्य को दोषी बताते हुए रिपोर्ट दी थी।
इस मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया वहीं तीसरा साथी सोनू ठाकूर फरार है। जिसकी तलाश जारी है।
जाट ने बताया कि एडवोकेट पति दोस्त की बहन के साथ घर बसाने के चक्कर में अपनी पत्नी वर्षा की हत्या की साजिश रची।
आरोपी खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए आता रहता था। ऐसे में पत्नी को राजस्थान घूमाने के बहाने लाकर उसकी हत्या
करने की साजिश रची इसके चलते उसने अवैध रूप से देशी कट्टा भी खरीदा।
अपने दोस्त मोहित और सोनू ठाकुर को वारदात में शामिल किया। बहन का घर बस जाए इसलिए मोहित भी इस हत्या में शामिल हो गया तथा उन्हें विश्वास दिया कि वह एडवोकेट है। उन्हें कुछ भी नहीं होने देगा। उन्हें तो बस उसके साथ रहना है ताकि मर्डर के बाद उसकी बॉडी को गड्डा खोद कर दफनाने में मदद करनी।
पुलिस उप अधीक्षक देरावर सिंह सोढा व थाना प्रभारी कपूराराम चौधरी ने बताया कि आरोपी विशाल खाटूश्यामजी के दर्शन के बहाने अपनी पत्नी वर्षा और अपने दोस्त मोहित और सोनू को साथ लेकर कार से रवाना हुआ।
रास्ते में वे यूपी घूमे और उसके फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए। उसके बाद राजस्थान में आ गए। जहां वे जयपुर, अजमेर,पुष्कर घूमते हुए जोधपुर जाने के लिए निकले।
मोबाइल पर रास्ता दिखाने के बहाने विशाल ने अपनी पत्नी को वर्षा को ड्राइवर वाली सीट के पास बिठा दिया और वह और उसके दोस्त मोहित पीछे बैठे रहे। फिर बीच रास्ते चलती कार में वर्षा का गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
फिर बॉडी को बिलाड़ा जाने वाले मोड पर सड़क किनारे पटका। वर्षा जिंदा न बचे इसलिए विशाल ने उसके सीने पर 2 फायर किए और मोहित ने मृतका के गले पर एक फायर किया। तय साजिश के तहत बॉडी को दफनाना था लेकिन गोली मारने के बाद तीनों घबरा गए। और पकड़े जाने का डर सताने लगा तो बॉडी वही पटकर वापस अजमेर होते हुए उत्तरखंड के लिए निकल गए।
फिर वरसाना जाकर मृतका के पति विशाल ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवानी चाही। लेकिन पुलिस ने जांच के बाद ही गुमशुदगी दर्ज करने की बात कही।
इस मामले का खुलासा करने में सोजत थाने के कांस्टेबल महिपाल की मुख्य भूमिका रही। उसे राज्यमार्ग 62 और राष्ट्रीय मार्ग 162 पर स्थित होटलों, पेट्रोल पम्प, टोल नांके से गुजरने वाली 1 हजार के करीब गाड़ियों के सीसीटीवी फुटेज देखें।
उसमें से उसे उत्तरखंड नम्बर की एक गाड़ी के वाहन संदिग्ध लगा तो उसके नंबर नोट किए और गाड़ी के मालिक की पूरी जानकारी जुटा उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया।












Click it and Unblock the Notifications