17वें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का 1 फरवरी को होगा आगाज,यह हस्तियां करेगीं शिरकत
Jaipur Literature Festival 2024: राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर में कल 1 फरवरी को 17वें लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज होगा। जिसमें 16 भारतीय,8 अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं का समावेश होगा।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में पिछले 16 सालों से प्रतिवर्ष आयोजित हो रहे जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 के 17 वें संस्करण का भव्य आगाज होने वाला है।

साहित्य के सबसे बड़े उत्सव के रूप में पहचान बना चुका लिटरेचर फेस्टिवल के आगाज की घड़ियां अब खत्म होने को है। 1 फरवरी से पांच दिवसीय जयपुर में लिटरेचर फेस्टिवल शुरू होगा।
हर साल की तरह इस बार भी जयपुर में लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है। जिसका 1 फरवरी से 5 फरवरी 2024 तक आयोजन होगा।
जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में होने वाले जेएलएफ में 5 दिन तक देश-विदेश की बड़ी हस्तियां शामिल होगी। जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में हर साल की इस तरह इस साल भी रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। 5 दिनों तक चलने वाले जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में कई फेमस सेलिब्रेशन से लेकर लेखक और कवियों के कई सारे सेशन होते हैं।
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में 100 रूपए से लेकर 56 हजार तक के पास है। जिनमें तमाम खाने-पीने से लेकर सभी प्रकार की स्पेशल सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
आपको बता दें JLF के फ्रेंड्स ऑफ फेस्टिवल पास के लिए एक दिन के लिए 13500 रुपए, दो दिन के लिए 24500 रुपए, तीन दिन के 36000 रुपए, चार दिन के 46000 रुपए और पांच दिन के लिए 56000 रुपए का शुल्क देना होगा।
जिसमें विशेष रूप से प्राइवेट लॉन्ज का एक्सेस JLF में आई हस्तियों से मुलाकात, रिफ्रेशमेंट की भी सुविधा, एंट्री पर आपको वेलकम किट मिलेगा, प्राइवेट लंच, डिनर जैसी तमाम सुविधाएं हैं । JLF में रजिस्ट्रेशन करने के लिए https://www.jaipurbookmark.org लॉगिन कर सकते हैं।
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में क्या रहेगा खास ?
इस बार होने वाले जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में जयपुर म्यूजिक स्टेज पर कलाकार परफार्म करेंगे। जिसमें गीतकार और कवि अलीफ (मोहम्मद मुनीम) और मंच पर उनके साथ 'द तापी प्रोजेक्ट' बैंड भी शामिल होंगे। दो फरवरी को दिल्ली के कलाकार प्रभ दीप परफॉर्म करेंगे, जो अपने गाने 'ताबिया' के लिए पहचान रखते है। इस बिल जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में चारबाग, फ्रंट लॉन, मुगल टेट, दरबार हॉल सहित कई वेन्यू बनाए जाएंगे।
कौन बड़ी शख्सियत करेगी इस बार शिरकत ?
हर साल की तरह जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में इस साल भी देश दुनिया के तमाम सेलेब्रिटीज से लेकर कवि, लेखक, खिलाड़ी, कलाकार शामिल होंगे जिनमें पूर्व इंडियन क्रिकेटर, अजय जडेजा, लेखक अमीश त्रिपाठी, लेखक और गीतकार गुलजार, अमिताभ कांत सहित जयपुर लिटरेचर में देश-दुनिया के 550 से अधिक लेखक, वक्ता और कलाकार हिस्सा लेंगे।
इसमें 16 भारतीय और 8 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं पर बातचीत होगी। जिसमें भारतीय भाषाओं में असमी, अवधी, बंगाली, हिन्दी, कन्नड़, कश्मीरी, कुरुख, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, राजस्थानी, संस्कृत, तमिल, तोड़ा, उर्दू और बंजारा भाषा- लामानी (लम्बाडा) के नाम शामिल हैं












Click it and Unblock the Notifications