राजस्थान : करौली में मंदिर पुजारी को सबके सामने जिंदा जलाया, लोग चाहकर नहीं बचा सके जान

करौली। राजस्थान के करौली जिले के सपोटरा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर मंदिर के एक पुजारी को सबके सामने जिंदा जला दिया गया। लोग चाहकर उस पुजारी की जान नहीं बचा पाए। करौली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया है।

Recommended Video

    Rajasthan: Karauli में पुजारी को जिंदा जलाया, जमीन विवाद में जान लेने का आरोप | वनइंडिया हिंदी
    मंदिर पुजारी की जयपुर में मौत

    मंदिर पुजारी की जयपुर में मौत

    जानकारी के अनुसार जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार के दौरान मंदिर पुजारी बाबूलाल ने पर्चा बयान दिया कि करौली जिले के सपोटरा इलाके के गांव बूकना में राधा गोपाल जी का मंदिर है, जिसकी वर्षों से बाबूलाल का परिवार पूजा अर्चना करता आ रहा है। मंदिर के नाम करीब 15 बीघा जमीन भी है, जिस पर पुजारी परिवार खेती करता है।

    8 अक्टूबर सुबह की घटना

    8 अक्टूबर सुबह की घटना

    मंदिर पुजारी बाबूलाल ने आरोप लगाया कि उनके गांव का कैलाश मीना व उसके परिजन मंदिर माफी की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं। 8 अक्टूबर को सुबह दस बजे कैलाश व उसके परिजन वहां आए और मंदिर की भूमि पर छान बांधने लगे। पुजारी ने मना किया तो उससे विवाद करने लगे। आरोप है कि उसी दौरान आरोपियों ने छान में आग लगा दी, जिसमें मंदिर पुजारी बाबूलाल भी गंभीर रूप से झुलस गया। उन्हें स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर जयपुर के एसएमएस अस्पताल लेकर आया गया, जहां गुरुवार शाम को उपचार के दौरान बाबूलाल की मौत हो गई।

    आधा दर्जन थानाधिकारियों की टीम बनाई

    आधा दर्जन थानाधिकारियों की टीम बनाई

    इधर, मंदिर पुजारी की मौत हो जाने पर करौली एसपी एसपी मृदुल कच्छावा ने जिले के आधा दर्जन से अधिक पुलिस थानाधिकारियों की टीम बनाई। इसका परिणाम यह रहा कि कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी कैलाश मीना को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके परिवार के अन्य सदस्यों की पूरे जिले में तलाश की जा रही है। एसपी कच्छावा ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी कैलाश मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

     एसएमएस अस्पताल में भी हंगामा

    एसएमएस अस्पताल में भी हंगामा

    प्रकरण की जांच के लिए छह टीमें बनाई गई हैं। अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है। उधर, पुजारी की मौत के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भी हंगामा हुआ है। करौली और जयपुर के काफी लोगों ने अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर हंगामा किया और अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द पकडने की मांग को लेकर शव नहीं लेने पर अड़ गए। हालांकि बाद में पुलिस समझाइश से वे मान गए।

    अपराधी मस्त, जनता त्रस्त-सतीश पूनिया

    मंदिर पुजारी की हत्या के मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि प्रदेश में अशोक सरकार के कार्यकाल में अपराधी मस्त और जनता त्रस्त है। कानून व्यवस्था धराशायी हो चुकी है। अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं रहा।

    अभी तक सिर्फ एक ही आरोपी पकड़ा गया

    वहीं, मंदिर पुजारी बाबूलाल के रिश्तेदार ने कहा कि पूरे प्रकरण में अभी तक सिर्फ एक आरोपी को पकड़ा जा सका है। हम शेष आरोपियों की गिरफ़्तारी साथ ही मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग करते हैं।

    दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ करेंगे कार्रवाई

    राजस्थान कानून व्यवस्था अतिरिक्त आयुक्त राहुल प्रसाद ने कहा कि पीड़ित के रिश्तेदारों ने पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हमने उन्हें आश्वस्त करना चाहते हैं कि 24 घंटे के दौरान जांच करवाकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+