राजस्थान में मंदिर जमीन विवाद, लोगों ने पुजारी परिवार पर पेट्रोल बम फेंककर लगाई आग
राजस्थान के राजसमंद जिले में मंदिर जमीन विवाद सामने आया है। यहां पर दस आरोपियों ने पुजारी परिवार पर पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी। अस्सी फीसदी झुलसे पुजारी दंपति को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर कामलीघाट पर पेट्रोल पंप के सामने मंदिर भूमि को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद में रविवार रात को दस से ज्यादा लोग आए और दुकान में घुसे, जहां से पुजारी का परिवार रहता है। मीडिया की खबरों की मानें तो दुकान में आरोपियों ने पेट्रोल बम फेंके, जिससे दुकान में आग लग गई। थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत ने बताया कि आरोपियों को पूर्व पाबंद किया गया था। आठ संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है।
पुजारी के बेटे मुकेश प्रजापत ने बताया कि उनका परिवार रविवार रात को खाना खा रहा था। तभी आरोपी आए थे। आते ही पेट्रोल बम फेंक दिया, जिससे हीरा की बस्सी निवासी पुजारी नवरत्नलाल प्रजापत व उनकी पत्नी जमना देवी के कपड़ों में आग लग गई। आग लगने के कारण पुजारी व उनकी पत्नी बुरी तरह से झुलस गए। बेटे मुकेश ने पानी डालकर आग बुझाई। जमीन विवाद को लेकर पूर्व में कामलीघाट चौकी पर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।
इस मामले में भाजपा नेताओं ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधा है। राजसमंद से भाजपा सांसद दीया कुमारी ने ट्वीट कर कहा कि राजसमंद के देवगढ़ में मंदिर के पुजारी को जिंदा जला देने के मामले की जितनी निंदा की जाए, जितना दुख जताया जाए कम है। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को अब अपनी गहरी नींद को त्यागते हुए दोषियों को सख्त सजा दिलाकर परिवार को तुरंत न्याय देना चाहिए।
Recommended Video
वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि एक पुजारी परिवार को को यूं जिंदा जलाया जाना अशोक गहलोत सरकार की मौत का परिचायक है। शर्मनाक और विभत्स है। एक एफआईआर कानून व्यवस्था के गुमशुदा होने की भी दर्ज होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications