Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Surender Pal Singh TT: कौन हैं सुरेंद्रपाल सिंह, जो रिजल्‍ट से पहले मंत्री बनकर भी नहीं जीत पाए करणपुर चुनाव

Surender Pal Singh TT Biography in Hindi: राजस्‍थान के श्रीगंगानगर जिले की करणपुर सीट के उपचुनाव 2024 में भाजपा के साथ मोय-मोय हो गया। भाजपा ने अपने जिस प्रत्‍याशी सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को मतदान से भी पहले ही मंत्री बनाया वो चुनाव ही हार गए।

राजस्‍थान के सियासी गलियारों में करणपुर सीट उपचुनाव में कांग्रेस के रुपिंदर सिंह गुन्‍नर की जीत से ज्‍यादा चर्चा भाजपा उम्‍मीदवार सुरेंद्रपाल सिंह टीटी की हार के हो रहे हैं। जानिए करणपुर सीट से चुनाव हारने वाले सुरेंद्रपाल सिंह टीटी कौन हैं?

Surender Pal Singh TT

सुरेंद्रपाल सिंह टीटी कहां के रहने वाले हैं?

72 वर्षीय सुरेंद्रपाल सिंह टीटी श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर तहसील के गांव 54जीजी गुलाबेवाला पोस्‍ट ऑफिस निजामपुरा के करने वाले हैं।

भारतीय जनता पार्टी से लंबे समय से जुड़े हैं। सुरेंद्रपाल सिंह टीटी ने साल 2021-2022 में 11 लाख 749 रुपए का आयकर भरा है।
सुरेंद्र पाल सिंह ने 1975 में राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर एसजीएन खालसा कॉलेज श्री नगर से स्नातक की डिग्री ली।

Surender Pal Singh TT

सुरेंद्रपाल सिंह टीटी की सम्‍पत्ति

करणपुर चुनाव शपथ पत्र के अनुसार सुरेंद्रपाल सिंह टीटी के हाथ में 14 लाख व पत्‍नी के पास 90 हजार रुपए थे। इन पर 28 लाख रुपए का लोन भी है।

फोरच्‍युनर गाड़ी के मालिक सुरेंद्रपाल सिंह टीटी के पास 27 लाख 50 हजार रुपए का 500 ग्राम सोना है। 10 लाख 31 हजार की एग्रीकल्‍चर भूमि भी है।

Surender Pal Singh TT

रुपिंदर सिंह कुन्‍नर बने करणपुर विधायक

8 जनवरी 2024 को हुई मतगणना में कांग्रेस रुपिंदर सिंह कुन्‍नर ने 11283 वोटों से जीत दर्ज की है। रुपिंदर सिंह कुन्‍नर पूर्व विधायक गुरमीत सिंह कुन्‍नर बेटे हैं। चुनाव से पहले गुरमीत सिंह कुन्‍नर का निधन हो जाने के कारण कांग्रेस ने उनके बेटे रुपिंदर सिंह को मैदान में उतारा था।

करणपुर से दो बार विधायक रहे सुरेंद्रपाल सिंह टीटी

करणपुर से दो बार विधायक रहे सुरेंद्रपाल सिंह टीटी साल 1994 में कैबिनेट रैंक के साथ राजस्थान वेयरहाउसिंग के अध्यक्ष रहे। इसके अलावा अलावा वसुंधरा राजे सरकार में साल 2003 से 2008 तक कृषि मंत्री और साल 2013 से 2018 तक खान और पेट्रोलियम मंत्री रहे।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 में सुरेंद्रपाल सिंह टीटी कांग्रेस के गुरमीत सिंह कूनर से 28,376 मतों के अंतर से अपनी सीट हार गए।

यह भी पढ़ें- Karanpur Election Result: करणपुर उपचुनाव में हारे BJP मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, कांग्रेस के कुन्‍नर जीते

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+