Sunny Deol Road Show: राजस्थान बॉर्डर पर गूंजा-'हिंदूस्तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद था, जिंदाबाद रहेगा' देखें VIDEO
अजमेर/बाड़मेर। लोकसभा चुनाव 2019 ( Lok Sabha Elections 2019 ) में भाजपा के स्टार प्रचारकों में अभिनेता सनी देओल ( Sunny Deol) का नाम भी शामिल हो गया है। भाजपा ज्वाइन करने के बाद पहली बार सनी देओल ने शनिवार को राजस्थान भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। सनी देओल की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। सनी देओल ने अजमेर में भाजपा प्रत्याशी व भागीरथ चौधरी व बाड़मेर में चौधरी के समर्थन में रोड किया है।

अजमेर में सनी देओल का रोड शाे (Suuny Deol Road show in Ajmer )
बता दें कि अभिनेता से भाजपा नेता बने सनी देओल शनिवार सुबह किशनगढ़ एयरपोर्ट पर निजी विमान से पहुंचे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से अजमेर का सफर तय किया। सनी देओल के रोड शो में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा। जैसे ही सनी देओल राजा साईकिल चौराहे पर पहुंचे। सभी ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया। इसके जवाब में सनी देओल ने गाड़ी से बाहर निकलकर हाथ हिलाया और अभिवादन किया।

नया बाजार चौपड़ पर जनसभा
यहां से रोड़ शो शुरू हुआ। सनी देओल के रोड शो में बड़ी संख्या में दुपहिया व चौपहिया वाहनों के साथ पैदल लोगों का रैला था। सनी देओल का रोड शो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नया बाजार चौपड़ पर पहुंचा। जहां जनसभा हुई। सनी देओल के रोड शो के बाद अजमेर में अभिनेता गोविन्दा का भी रोड शो होना है। वे कांग्रेस प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला के पक्ष में वोट मांगेंगे।
जानिए अजेमर लोकसभा सीट का पूरा विवरण
बाड़मेर में सनी देओल का रोड शाे ( Sunny Deol Road Show in barmer )
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए राजस्थान में 'मिशन- 25' को लेकर जोर-शोर से जुटी बीजेपी ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर शनिवार को चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इस दौरान यहां बीजेपी की तरफ से ग्लैमर का भी खूब तड़का लगा। हाल ही में पार्टी में शामिल हुए बॉलिवुड अभिनेता सन्नी देओल ने बाड़मेर में रोड शो कर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। इस दौरान जहां एक तरफ रैली में बेतहाशा भीड़ दिखी।
जानिए बाड़मेर लोकसभा सीट का पूरा विवरण

29 अप्रैल को राजस्थान के 13 लोकसभा सीटों पर मतदान
वहीं, बैकग्राउंड में सनी देओल के समर्थक उनकी फिल्म 'गदर' का संवाद, 'हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा', के नारे लगाते दिखे। बैकग्राउंड में समर्थक तो यह नारा लगा ही रहे थे, स्पीकर पर भी यह डायलॉग बज रहा था। बता दें कि बीजेपी में शामिल होने के बाद सनी का यह पहला रोड शो था। बता दें कि 29 अप्रैल को राजस्थान के 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी के सामने जहां खोए जनाधार को वापस लाने की चुनौती है, वहीं सत्तारूढ़ कांग्रेस इस बार सूबे की सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज कर दिल्ली की सत्ता तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications