IAS बनकर गांव पहुंचे सुखराम भूंकर ने पिता की मूछों पर दिया ताव, सवा करोड़ की गाड़ी से धांसू एंट्री, VIDEO
IAS Sukhram Bhunkar Barmer Rajasthan: बेटा सुखराम भूंकर UPSC क्रैक करने के बाद पहली बार घर पहुंचा तो किसान पिता उगराराम की मूंछों पर ताव लगाकर गले से लिपट गया। दोनों की आंखों से आसू बह निकले। इस बार के आंसू खुशी और गर्व के थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
22 अप्रैल 2025 को जारी संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में अखिल भारतीय स्तर पर 448वीं रैंक हासिल करने वाले सुखराम भूंकर की सक्सेस स्टोरी उन युवाओं को प्रेरित करने वाली है, जो सोचते हैं कि सिर्फ शहरों में रहकर ही बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। असफलताओं से डरने वाले युवाओं में भी सुखराम भूंकर की Success Story नई जान फूंक देने वाली है।

सुखराम भूंकर भियाड़ बाड़मेर राजस्थान के रहने वाले
AIR 448 लाकर यूपीएससी टॉप करने वाले सुखराम भूंकर किसी बड़े शहर-कस्बे से नहीं बल्कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित राजस्थान के बाड़मेर जिले के गांव भिंयाड़ के रहने वाले हैं। बाड़मेर जिला मुख्यायल से 70 किलोमीटर दूर रामदेवरा रोड पर स्थित गांव भियाड़ सीमावर्ती गांवों में से एक है। यहां मूलभूत सुविधाओं तक का अभाव है।
यह भी पढ़ें- सुखराम भुंकर: UPSC की घोषणा से पहले इनके चेहरे की मुस्कान ने कैसे बता दिया था रिजल्ट? देखें वायरल VIDEO
सुखराम भूंकर को भारी पड़ी एक गलती
मीडिया से बातचीत में सुखराम भूंकर ने अपनी यूपीएससी जर्नी के दौरान की गई गलती का भी जिक्र किया, जिसकी वजह से वे UPSC Topper बनते बनते रह गए थे। बोले कि साल 2022 में यूपीएससी पास कर लिया था, मगर OBC सर्टिफिकेट सेंट्रल का नहीं होने के कारण जनरल कैटेगरी में फाइट करनी पड़ी, जिससे बाहर हो गया। इस बार ऐसी कोई गलती नहीं की। हालांकि सर्विस कैडर अलॉट होने के बाद पता चलेगा कि सुखराम को इस बार आईएएस व आईपीएस में से क्या मिला?

सुखराम भूंकर की शिक्षा
बाड़मेर के रहने वाले सुखराम भूंकर ने 12वीं तक की पढ़ाई भियाड़ के सरस्वती स्कूल से की थी। फिर राजस्थान कॉलेज जयपुर से बीए की डिग्री ली। बीए करने के बाद सुखराम भूंकर दिल्ली चले गए और यूपीएससी की तैयारी करने लगे।

'कलेक्टर' बनकर ही लौटे गांव
सोशल मीडिया की एक पोस्ट के अनुसार सुखराम भूंकर ने संकल्प लिया था कि वे यूपीएससी करने के बाद ही गांव लौटेंगे। उनके पहली बार गांव आगमन पर सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सैकंडरी स्कूल भिंयाड़ में 26 अप्रैल को स्वागत समारोह रखा गया। सुखराम भूंकर की एक करोड़ रुपए से ज्यादा की लग्जरी गाड़ी रेंज रोवर डिफेंडर एसयूवी में एंट्री का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायर हो रहा है।
मां-बाप के गले से लिपट गए सुखराम
यूपीएससी क्रैक करने के बाद दिल्ली से पहली बार गांव लौटने पर सुखराम भूंकर ने पहले अपने पिता की मूंछों पर ताव दिया। गर्व से मूंछों को ऊपर किया और फिर माता-पिता के गले से लिपट गए।
पिता की मूछो पर ताव देता नव चयनित IASबाड़मेर के सुखराम भूंकर ने दिल्ली से घर वापसी पर ना केवल अपने मातृ-पितृ चरणों में...
Posted by Barmer update on Saturday 26 April 2025
पिता खेती करते, भाई चाय ने खोली चाय की दुकान
भारत की सबसे प्रतिष्ठित व मुश्किल परीक्षाओं में से सविलि सेवा परीक्षा में सुखराम की सफलता के पीछे एक पूरे परिवार की तपस्या छुपी है। उनके पिता उगराराम आज भी खेतों में काम करते हैं। बड़े भाई ओमप्रकाश ने गांव में चाय की दुकान खोली ताकि सुखराम को पढ़ाई से न हटना पड़े। दूसरे भाई बजरंग ने अफ्रीका के कांगो में मजदूरी कर घर चलाया।
यह भी पढ़ें- अदीबा अनम व इरम चौधरी ने रचा इतिहास: 2 मुस्लिम लड़कियों के नाम दर्ज हुआ UPSC का सबसे अनूठा रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें- Fact Check: सरवन कुमारी ने नहीं क्रैक की UPSC, 145वीं रैंक देख बंटवाई मिठाई, IPS अंशिका वर्मा ने बताया सच
यह भी पढ़ें- Birdev Siddappa Done: चरवाहे के बेटे ने क्रैक की UPSC, रिजल्ट आया तब खुद भी चरा रहा था भेड़ें












Click it and Unblock the Notifications