सुहाना-अफजल लव स्टोरी चूरू: घर से भागकर प्रेम विवाह करके लौटे तो मामा-मामी ने बरसाए पत्थर
राजस्थान के चूरू जिले में सुहाना व अफजल की प्रेम कहानी सुर्खियों में है। दोनों एक ही कस्बे के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से दोस्ती हुई, जो प्यार में बदली तो घर से भागकर शादी कर ली। अब इन्हें अपनों से ही जान का खतरा है। इन्होंने चूरू पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार चूरू जिले के सुजानगढ़ वार्ड 9 निवासी सुहाना व वार्ड 12 निवासी अफजल निजी स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। शुरुआत में तो दोनों में जान पहचान थी। बीते चार साल पहले सुहाना व अफजल सोशल मीडिया के जरिए बातचीत करने लगे थे।

दोनों के बीच दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। सुहाना ने अपने प्यार की बात परिजनों को बताई, लेकिन उसके परिजनों ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। परिजन उसकी दूसरी जगह सगाई करने के लिए रिश्ता देखने में लग गए।
दूसरी जगह रिश्ता देखने पर सुहाना 19 जुलाई को अफजल के साथ घर से भाग गई। चूरू से दोनों दिल्ली पहुंचे। फिर यहां से मुंबई चले गए। दोनों ने 7 सितंबर 2023 को दोनों ने जोधपुर में पावटा कुएं के पास स्थित राजस्थान काजी काउंसिल सोसायटी पहुंचकर लव मैरिज कर ली।
लव मैरिज करने के बाद सुहाना व अफजल परिजनों से सुरक्षा की मांग को लेकर 11 सितंबर को जोधपुर की अदालत में पहुंचे। सुहाना का आरोप है कि कोर्ट जा रहे थे तब कोर्ट के बाहर मामा-मामी ने उन पर पत्थर फेंके।
यह भी आरोप है कि सुहाना के परिजनों ने अफजल के घर जाकर दोनों को जान से मारने की बात कही। इस पर दोनों को जान का डर सता रहा है। दोनों कोर्ट के कागजात के साथ मंगलवार को चूरू एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई।












Click it and Unblock the Notifications