भीलवाड़ा के सुभाष बहेड़िया की PM मोदी से भी बड़ी जीत, पूरे राजस्थान में तोड़ डाला जीत का रिकॉर्ड
Bhilwara Lok Sabha Seat result 2019, भीलवाड़ा। लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना में राजस्थान में पहला नतीजा आ गया है और उसने इतिहास भी रच दिया है। पहली जीत का सेहरा भीलवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुभाष बहेड़िया के सिर बंधा है। राजस्थान के भीलवाड़ा लोकसभा सीट से सुभाष बहेड़िया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। सबसे बड़ी जीत के मामले में सुभाश चन्द्र बहेड़िया ने पीएम मोदी को भी पीछे छोड़ दिया है।

बता दें कि सुभाष बहेड़िया ने दोपहर तक की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी रामपाल शर्मा को छह लाख दस हजार 920 मतों से हराया है। जीत के मामले में बहेड़िया पीएम नरेन्द्र मोदी की लोकसभा चुनाव 2014 की जीत से भी आगे निकल गए हैं। उस समय मोदी ने वड़ोदरा लोकसभा सीट से 5 लाख 70 मतों से जीते थे।
बता दें कि सबसे बड़ी जीत के अंतर का रिकॉर्ड भाजपा के दिग्गज नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी प्रीतम मुंडे के नाम है। लोकसभा चुनाव 2014 के बीड उप चुनाव में मुंडे ने 6 लाख 96 हजार 321 चुनाव जीता था। इनके अलावा पूर्व के चुनावों में सीपीआई-एम के नेता अनिल बसु, पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा व लोजपा के रामविलास पासवान भी बड़ी जीत दर्ज करने वालों में शामिल हैं।
भीलवाड़ा लोकसभा सीट
Bhilwara Seat के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। भाजपा प्रत्याशी सुभाष चंद्र बहेरिया ने कुल 936065, कांग्रेस के रामपाल शर्मा ने 325145, बीएसपी के शिवलाल गुर्जर ने 15599 व आरटीओआरपी प्रत्याशी पवन कुमार शर्मा ने 13140 और नोटा ने 17388 वोट हासिल किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications