Rajasthan News: विधानसभा में जमकर बरसे डोटासरा, कहा-'सरकार चुनी थी, सर्कस बन गया'

Rajasthan News: विधानसभा में बजट बहस के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भजन लाल सरकार पर जमकर बरसे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि जनता ने सरकार चुनी थी। जो सर्कस बन गया। यह कह रहे हैं कि डबल इंजन की सरकार है। मैं कह रहा हूं। डबल इंजन की नहीं। यह चार इंजन की सरकार है।

डोटासरा ने कहा कि चार इंजन की ऐसे है कि मुख्यमंत्री और मंत्री का एक इंजन हो गया। एक आपका ब्यूरोक्रेसी का इंजन हो गया। एक आपका पूर्व मुख्यमंत्री का खेमा है। उसका इंजन हो गया। एक इंजन आरएसएस का हो गया। यह चार इंजन है। अब यह चारों इंजन अलग-अलग दिशाओं में खींच रहे हैं। इंजन धूं-धूं कर रहा है। यह इंजन बैठने वाला है।

govind singh dotasara

डोटासरा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने लास्ट बजट सत्र में मुझे इंगित करते हुए कहा था कि डोटासरा जी आपके बच्चे कौन सी चक्की का आटा खाते हैं कि बराबर नंबर इंटरव्यू में लाते हैं। मुख्यमंत्री जी आप ही बता दीजिए आपने किस-किस को कौन-कौन सी चक्की का आटा खिलाया था कि पहली बार के विधायक होते हुए भी दिल्ली से आई पर्ची आपका नाम की खुली।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री बजट पर सुझाव लेंगे। वित्त मंत्री बजट को अंतिम रूप देगी। फिर मुख्यमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें वित्त मंत्री नहीं बोलेंगी। फिर बजट को क्रियान्विति करने वाली टीम में वित्त मंत्री नहीं रहेगी। बजट पारित होने से पहले मंत्री जिलों में जाकर कहेंगे कि बजट को लागू करो। कलेक्टर कह रहे थे क्या लागू करें। बजट पास तो कर लीजिए।

डोटासरा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप वन स्टेट वन इलेक्शन की बात कर रहे हो। मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर में जिला प्रमुख का चुनाव तो करवा नहीं पाए। भादरा में क्या किया। तमाशा लगा रखा है। 13-14 जगह पंचायत निकायों के उपचुनाव रोक दिए। मुख्यमंत्री के गृह जिले के जिला प्रमुख विधायक बन गए। आज तक वहां जिला प्रमुख के चुनाव ही नहीं करवा रहे।

उन्होंने आगे कहा कि यह भरतपुर में हार रहे हैं। कलेक्टर को जिला प्रमुख का चार्ज दे रखा है। यह कहां के पंचायतराज चुनाव कराएंगे। आप स्थानीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं का भट्टा बैठाओगे। इन जनप्रतिनिधियों का भट्टा बैठाओगे। आप भादरा में चुनाव नहीं करवा रहे। वहां हार रहे थे तो एसडीएम को छुट्टी पर भेज दिया।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आप 2047 का विजन पेश कर रहे हो। आपका 5 साल का पता नहीं है। 5 साल में से ज्यादातर तो पूर्व विधायक की पेंशन लेते हुए दिखेंगे। सदन में हमने जो कुछ देखा। वह सदन की गरिमा को तार-तार कर रहा है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच संवादहीनता हम सब ने देखी है। पूरे प्रदेश ने देखी है।

उन्होंने आगे कहा कि यह बजट हमारी सरकार की योजनाओं की री-पैकेजिंग है। आपके पास केंद्र का बजट अभी आया नहीं है। उससे पहले आप बजट ले आए। अब वही अफसर, वही लैपटॉप कंप्यूटर और वही सोच। आप नया बजट कहां से लाते। आपने केवल एक परिवर्तन किया है। बजट में लिख दिया उपमुख्यमंत्री वित्त दिया कुमारी। उपमुख्यमंत्री वित्त कोई पोस्ट ही नहीं होती है। मुख्यमंत्री होते हैं या मंत्री होते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी आर्थिक नीतियों की केवल आलोचना करने से काम नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री कुछ बता रहे हैं और डिप्टी सीएम कुछ। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि 45% वादे पूरे कर दिए। उपमुख्यमंत्री कह रही हैं कि 45 वादे पूरे कर दिए। दोनों तय कर लीजिए सही क्या है। आपस में सामंजस्य से बैठा लीजिए। नमस्ते कर लीजिए। चर्चा कर लीजिए।

डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में परंपरा रही है कि मुख्यमंत्री के विभागों के जवाब संसदीय कार्य मंत्री देते हैं। लेकिन हमारे संसदीय कार्य मंत्री को तो इस लायक ही नहीं समझा गया। मुख्यमंत्री जोधपुर गए और संसदीय कार्य मंत्री कह रहे थे कि वहां एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। उन्होंने कहा कि एक-एक लाख की थैली देने वालों से मुख्यमंत्री मिलते हैं। संसदीय कार्य मंत्री अच्छे मित्र हैं। उनकी बेइज्जती हुई। इसलिए दो बात कह दी बुरा लगा तो वापस ले लेता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+