भांजी की लव स्टोरी में 9 माह बाद मामा निकला कातिल, सब सोचते थे प्रेमी के साथ भाग गई

श्रीगंगानगर। बेटी को घर से गायब हुए नौ माह हो गए थे। घर में सब सोचते थे कि प्रेमी के साथ भाग गई। कुछ दिन बाद लौट आएगी। वो कभी नहीं लौटी, मगर नौ माह बाद जो खबर उस सुनकर हर किसी के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उस लड़की की लव स्टोरी में मुंह बोला माता कातिल निकला तो गुमशुदगी के इस पूरे मामले में नया मोड़ आ गया।

17 सितम्बर 2019 को हुई थी लापता

17 सितम्बर 2019 को हुई थी लापता

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर पुलिस थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार पूनिया के अनुसार 17 सितम्बर 2019 को वार्ड पांच की सोमा देवी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी 18 वर्षीय बेटी अनुजा श्रीगंगानगर रोल नंबर लाने का कहकर पड़ोसी मकड़ी नामक महिला के साथ घर से निकली थी। इसके बाद से वह लापता था। अनुजा का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके बारे में परिजनों को भी पता था। परिजनों ने सोचा की वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई। दोनों लव मैरिज करके कहीं रहने लगे होंगे। कुछ समय बाद लौट आएंगे। यही सोचकर युवती के परिजन चुप हो गए।

 फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट से लगा सुराग

फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट से लगा सुराग

अनुजा के लापता होने के बाद सात माह बाद उसके भाई विक्रम के एक दोस्त के पास फेसबुक पर रवि नाम से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। इस आईडी पर मोबाइल नंबर थे, जिन पर एक दिन अनुजा की तस्वीर की लगी थी, जिसके बारे में दोस्त ने विक्रम को बताया। इसकी सूचना पुलिस को दी। इसकी कॉल डिटेल के आधार पर लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन निकाली तो वो पंजाब के चंडीगढ़ की निकली।

 परिजनों ने जताया था रमेश पर शक

परिजनों ने जताया था रमेश पर शक

इस पर पुलिस टीम चंडीगढ़ ​पहुंची और वहां उन्हें रमेश मेघवाल मिला, जो अनुजा की मां से धर्म भाई बना हुआ। अनुजा के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाते समय रमेश पर भी शक जताया था। पुलिस ने रमेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा। फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया।

 मोहनपुरा के पास नहर में डाला

मोहनपुरा के पास नहर में डाला

रमेश ने श्रीगंगानगर पुलिस की पूछताछ में बताया कि अनुजा के किसी दूसरे लड़के के साथ संबंध थे। जिसके कारण अनुजा ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। गुस्से में आकर उसने अनुजा को श्रीगंगानगर जिले के मोहनपुरा के पास नहर में डाल दिया था। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने खुद का मोबाइल भी नहर फेंक दिया था। इस सारे घटनाक्रम में कार का उपयोग किया गया। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+