Lok Sabha Election: राजस्थान में आज 12 सीटों पर हो गए इतने नामांकन दाखिल....शुरू हो गया सियासी संग्राम
Rajasthan Lok Sabha Nomination 2024: राजस्थान में प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव 2024 के नामांकन की आखिरी तारीख 27 मार्च है और राजस्थान में 12 सीटों पर प्रथम चरण में मतदान होंगे।
राजस्थान में भी प्रथम चरण में 12 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है और 19 अप्रैल को वोट डाला जाना है। ऐसे में प्रथम चरण के लिए अब तक राजस्थान में 40 प्रत्याशियों ने 50 नामांकन पत्र दाखिल कर दिए है। अब 27 मार्च को आखिरी दिन नामांकन कराने के प्रत्याशियों के हुजुम उमड़ने वाला है।

लोकसभा चुनाव-2024 के तहत प्रथम चरण के 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। आखिरी तारीख से एक दिन पहले 11 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 40 प्रत्याशियों द्वारा 50 नामांकन पत्र दाखिल करवाए है। आज मंगलवार को कुल 31 प्रत्याशियों ने 40 नामांकन प्रस्तुत किए थे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को गंगानगर से 3, चूरू से 1 ,सीकर से 5, जयपुर ग्रामीण से 3, जयपुर से 8 अलवर से 4 भरतपुर से 2, दौसा से 3 और नागौर से 2 प्रत्याशियों ने अपने नामाकन पत्र प्रस्तुत किए हैं।
पहले चरण की इन लोकसभा सीटों पर 26 मार्च तक पेश किए नामांकन
गंगानगर: 4
बीकानेर: 1
चूरू: 1
झुंझुनूं : 1
सीकर : 6
जयपुर ग्रामीण : 5
जयपुर: 10
अलवर : 4
भरतपुर: 2
करौली- धौलपुर: 0
दौसा : 4
नागौर: 2
जयपुर लोकसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 10 प्रत्याशियों ने 11 नामांकन प्रस्तुत किए हैं। वहीं करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से अब तक एक भी नामांकन प्रस्तुत नहीं किया गया है।
प्रथम चरण के लिए 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में 20 मार्च को प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी।
प्रथम चरण के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 27 मार्च तक नामांकन किए जा सकते हैं. जबकि 28 मार्च को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा होगी. वहीं, 30 मार्च तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे. 19 अप्रैल को मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी. अब दूसरे चरण के लिए 28 मार्च से नामांकन शुरू होगा जिसकी आखिरी तारीख 4 अप्रैल होगा.












Click it and Unblock the Notifications