Rajasthan : पिता ने छह बेटियों के कंधों पर ली अंतिम विदाई, अर्थी उठाकर चलीं तो भर आईं सबकी आंखें
पाली, 29 अगस्त। 65 साल के सम्पराज सोलंकी इस दुनिया से रुखसत हुए तो अपनी छह बेटियों के कंधों पर विदाई ली। जब बेटियां पिता की अर्थी उठाकर चली तो वहां मौजूद कोई शख्स आंसू नहीं रोक पाया। बेटियां द्वारा बेटों का फर्ज निभाने वाला यह मामला राजस्थान के पाली शहर के बापू नगर विस्तार का है। यहां के सम्पतराज सोलंकी की रविवार को पाली के बांगड़ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

बता दें कि सोलंकी के 6 बेटियां हैं। उनके बेटा नहीं है। सम्पतराज सोलंकी का निधन होने पर बेटियों ने बेटों का फर्ज अदा करने की ठानी। बेटी मधु, विमला, पिंकी, संतोष, करुणा व मनीषा ने पिता की अर्थीं को कांधा दिया और मोक्षधाम तक गई। वहां उन्होंने पिता को मुखाग्नि भी दी।
मृतक सम्पराज सोलंकी की सबसे छोटी बेटी करुणा को गंभीर बीमार है। वह अस्पताल में भर्ती थी और तीन दिन पहले ही घर आई थी। पिता का निधन होने पर उसने भी अपनी सभी बहनों के साथ बेटे का फर्ज निभाते हुए पिता का अंतिम संस्कार किया। सम्पराज पिछले कुछ समय से बीमार थे।












Click it and Unblock the Notifications