रात को गाड़ी में सोया सीकर का यह युवक बोरे में बंद मिला, पूरा मामला जानने के लिए देखें वीडियो

Recommended Video

    सीकर : बोरी में मिला युवक, जानने के लिए देखिये यह वीडियो

    सीकर। राजस्थान के सीकर में एक युवक वारदात का शिकार हो गया। बदमाश उसका अपहरण करके ले गए और मारपीट कर उससे एक लाख 35 हजार रुपए लूट गए। फिर उसे बोरी में बंद करके सीकर के रामू का बास के पास पटक गए।

    Sikars youth found locked in sack on Jhunjhunu Bikaner bypass

    बता दें कि सीकर जिला मुख्यालय पर कृषि उपज मंडी के पास गाड़ी में सो रहे युवक का कैंपर गाड़ी में आए बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। फिर वह बीकानेर-झुंझुनूं बाइपास के पास मिला। युवक की मां चुन्नी देवी ने सीकर के उद्योग नगर थाने में दर्ज करवाकर बताया कि उसके बेटे ने कृषि उपज मंडी के पास होटल कर रखी है। हरिकृष्ण गांव से रात को गाड़ी लेकर आया था। उसके पास अनाज के 1 लाख 35 हजार रुपए भी थे। रात को वह कृषि मंडी के पास गाड़ी में सो रहा था।

    उसी दौरान आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश कैंपर गाड़ी लेकर आए और गाड़ी में सो रहे हरिकृष्ण का अपहरण कर ले गए तथा मारपीट कर उसे झुंझुनूं बाइपास पर फेंककर चले गए। वारदात को अंजाम दिए जाने का आरोप हिस्ट्रीशीटर संदीप, राकेश, श्रवण, महेश और अमित पर लगाया गया है। आरोपियों ने उनके परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी है। निजी अस्पताल में उपचाराधीन हरिकृष्ण की बहन अमृता अमृता ने बताया कि आठ साल पहले उन्होंने मारपीट के मामले और बकरी चोरी के मामले में कोर्ट में गवाही दी थी। उसकी वजह से आरोपी उसके परिवार से बदला लेना चाह रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+