सीकर लव जिहाद : 3 बच्चों के बाप इमरान से हिंदू लड़की की शादी के बाद अब वायरल हुए दुल्हन के ये दो वीडियो
Sikar news in Hindi, सीकर। राजस्थान के सीकर में कथित तौर लव जिहाद के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। जिस इमरान भाटी के कबीर शर्मा बनकर धोखाधड़ी से शादी करने की बात कही जा रही थी, वो इमरान भाटी ही है। युवती और उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह दावा वन इंडिया नहीं कर रहा है बल्कि उन दो वीडियो में किया गया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं और उन्हें खुद युवती के ही बताए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवती इमरान से सहमति से शादी के बाद उस परिजनों की ओर से दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि उसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पास पेश किया गया था। युवती का यह वीडियो दो भाग में हैं।

8 मिनट 21 सैकंड और 7 मिनट 40 सैकंड के दो वीडियो में युवती लिखी हुई कहानी पढ़ रही है। वीडियो में पांच से छह कट है। ऐसे में माना जा सकता है कि युवती पर दबाव बनाकर यह वीडियो जारी किया गया है। हालांकि वन इंडिया वीडियो के सही होने की ना पुष्टि करता है ना ही इसे नकार रहा है। मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार सीकर एएसपी देवेन्द्र शर्मा का कहना है कि वीडियो जारी करने से मामले की जांच पर कोई असर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications