Sikar Bride Kidnap Case : इन जगहों पर है पुलिस की खास नजर, दुल्हन-युवक की तलाश में टीमें भेजी

Sikar News सीकर। राजस्थान के सीकर जिले से किडनैप की गई दुल्हन (Bride Kidnap) और मुख्य आरोपी का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है, मगर दोनों के गाजियाबाद या जयपुर होने की आशंका है। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद दोनों जगहों पर टीमें भी भेजी है।

मोबाइल वारदात के बाद से बंद

मोबाइल वारदात के बाद से बंद

इनके अलावा बीच रास्ते से दुल्हन का अपहरण करवाने में सहयोग करने वाले आरोपी वारदात के बाद धोद में छिप गए थे, जिन्हें पकड़ लिया गया है। सीकर एएसपी देवेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों के मोबाइल वारदात के बाद से बंद आ रहे हैं। उनकी मोबाइल के आधार पर तलाश की जा रही है। कई जगहों पर पुलिस टीमें रवाना की गई हैं। फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Bride Kidnapping case in Sikar

Bride Kidnapping case in Sikar

इधर, सीकर जिला मुख्यालय पर उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र सिंह गुढा के नेतृत्व में राजपूत समाज के सैकड़ों लोगों का धरना रात को भी जारी रहा। धरनार्थियों ने गुरुवार की रात धरनास्थल पर ही बिताई। विधायक गुढ़ा के नेतृत्व में राजपूत समाज के लोग कलेक्टर निवास के पास राजपूत छात्रावास के सामने धरने पर बैठे हैं। राजपूत समाज के लोगों की मांग है कि दुल्हन को जल्द बरामद कर मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाए।

यहां पढ़ें : सीकर दुल्हन अपरहण केस से जुड़ी सभी खबरें

दुल्हन का सुराग नहीं

दुल्हन का सुराग नहीं

पुलिस भले ही अपहरण में शामिल चार आरोपियों को पकड़ लिया हो, मगर अभी तक दुल्हन का सुराग नहीं लगा पाई है। ना ही दुल्हन का अपहरण करके ले जाने वाले युवक का पता चल पाया है। इसी वजह से राजपूत समाज में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। समाज ने दुल्हन की बरामदगी व सभी आरोपियों के पकड़े जाने तक धरना जारी रखने का निर्णय किया है।

क्या है सीकर दुल्हन अपहरण प्रकरण

क्या है सीकर दुल्हन अपहरण प्रकरण

सीकर जिले के धोद तहसील के गांव नागवा के गिरधारी सिंह की बेटी सोनू व हंसा की मंगलवार को पड़ोस के गांव मोरडूंगा निवासी भंवर सिंह व राजेन्द्र सिंह के साथ हुई थी। बुधवार तड़के करीब तीन बजे दोनों दुल्हनों की विदाई हो गई थी। वे कार में बैठकर दूल्हों के साथ ससुराल के लिए रवाना हुई थी। घर से चार किलोमीटर दूर चलते ही रामबक्शपुरा बस स्टैण्ड के पास लाठी डंडों से लैश बदमाश आए और कार में तोड़फोड़ करके दुल्हन हंसा का अपहरण करके ले गए।

विधायक ने किया आत्मदाह का प्रयास

विधायक ने किया आत्मदाह का प्रयास

बीच रास्ते से दुल्हन का अपहरण किए जाने की खबर पूरे शेखावाटी में आग की तरह फैल गई थी। देशभर के मीडिया में भी सुर्खियां बनी। इस मामले में बुधवार को उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा सीकर पहुंचे और राजपूत छात्रावास में बैठक करने के बाद रात को एसपी कार्यालय के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। दूसरे दिन गुरुवार को राजपूत समाज ने सीकर की सिल्वर जुबली रोड जाम करके राजपूत छात्रावास के सामने धरना शुरू कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+