Sidharth-Kiara Shaadi: कियारा-सिद्धार्थ के 7 फेरों से पहले जानें राजस्‍थान में ही क्‍यों होती हैं शाही शादियां

बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और कियारा आडवानी की शादी 6 फरवरी 2023 को राजस्‍थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होगी।

Sidharth Malhotra Kiara Advani royal wedding

Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding Suryagarh Jaisalmer : राजस्‍थान की धरती एक और शाही शादी की गवाह बनने जा रही है। इस बार यहां पर बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और कियारा आडवानी शादी रचाने जा रहे। सिद्धार्थ-कियारा की शादी 6 फरवरी 2023 होगी। शादी के लिए इन्‍होंने राजस्‍थान के जैसलमेर जिले में सूर्यगढ़ पैलेस को बुक किया है, जो राजस्‍थान में आकर शाही अंदाज में शादी करने वालों की पहली पसंद में से एक है।

कल जैसलमेर पहुंचेगी कियारा -सिद्धार्थ की फैमिली

कल जैसलमेर पहुंचेगी कियारा -सिद्धार्थ की फैमिली

खबर है कि प्री वेडिंग फंक्‍शन के लिए कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की फैमिली जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस पहुंच जाएगी। शादी में सिद्धार्थ-कियारा के परिजनों, करीबी मित्र, रिश्‍तेदार व बॉलीवुड की नामी हस्तियों के शामिल होंगे। सिद्धार्थ-कियारा के सात फेरों से पहले जानिए आखिर शाही शादियां राजस्‍थान में ही क्‍यों होती हैं?

 राजस्‍थान में चर्चित शादी

राजस्‍थान में चर्चित शादी

  • ईशा अंबानी- आनंद पीरामल, उदयपुर
  • प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, जोधपुर
  • कैटरीना कैफ-विक्‍की कोशल, सवाई माधोपुर
  • संजय हिंदुजा-अनु महतानी, उदयपुर
  • एलिजाबेथ हर्ले-अरुण नायर, जोधपुर
  • विक्रम चटवाल-प्रिया सचदेवा, उदयपुर
  • निहारिका कोनिडेला -चैतन्य जेवी, उदयपुर
 राजस्‍थान में रॉयल वेडिंग वालीं जगह

राजस्‍थान में रॉयल वेडिंग वालीं जगह

  • उदयपुर
  • जोधपुर
  • जयपुर
  • जैसलमेर
  • बीकोनर
  • रणथम्‍भोर
  • पुष्‍कर
  • मंडावा
 क्‍या कहती हैं वेडिंग प्लानर प्रियंका दूबे?

क्‍या कहती हैं वेडिंग प्लानर प्रियंका दूबे?

वन इंडिया हिंदी को पूर्व में दिए एक इंटरव्‍यू में वेडिंग प्‍लानर प्रियंका दूबे ने बताया था कि राजस्‍थान में शाही शादियां होने की सबसे बड़ी वजह तो यहां की नैचुरल लोकेशन है। हैरिटेज होटलें, भव्‍य महल और ऐतिहासिक किले शादियों को शाही लुक देते हैं। यहां शादी करने वालों को किसी राजा महाराजा की शादी जैसा वास्‍तविक अनुभव होता है।

 राजस्‍थान राजा रजवाड़ों की भूमि

राजस्‍थान राजा रजवाड़ों की भूमि

फेडरेशन ऑफ राजस्‍थान इवंट मैनेजर फोरम के अध्‍यक्ष हरप्रित बग्‍गा ने भी एक इंटरव्‍यू में बताया था कि राजस्‍थान राजा रजवाड़ों की भूमि है, जो इसे रॉयल वेडिंग के लिए सबसे पसंदीदा जगह बनाती है। महल-किलों का नवीनीकरण जरूर हो गया, मगर उनके मूल ढांचे में ज्‍यादा बदलाव नहीं हुआ।

 राजस्‍थान में खूब हैं उच्‍च स्‍तरीय होटलें

राजस्‍थान में खूब हैं उच्‍च स्‍तरीय होटलें

राजस्‍थान न केवल शाही शादियों के लिए फेमस है बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी काफी महत्‍वपूर्ण है। इनकी एक वजह यह भी है कि राजस्‍थान में पर्यटकों, शाही शादी में आने वाले मेहमानों के ठहरने के लिए फाइव स्‍टार होटलों की कमी नहीं है। राजस्‍थान में रामबाग पैलेस, ताज, ओबरॉय, ली मेरिडन, फायर माउंट, उम्‍मेद भवन, जग मंदिर, ताज अरावली, रेडिसन, मेरियट, सूर्यगढ़ पैलेस व लक्ष्‍मी विलास जैसी विश्‍व स्‍तर पर पहचान रखने वाली होटल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+