Rajasthan News: नागौर के शिवांक चौधरी ने यूपीएससी में 530 वीं रैंक हासिल कर किया का नाम रोशन

UPSC Exam News: राजस्थान के नागौर निवासी शिवांक चौधरी ने यूपीएससी में 530 वीं रैंक हासिल कर नाम रोशन किया है।चौधरी ने यह सफला पांचवें प्रयास में हासिल की।

संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को सिविल सर्विसेज एग्जाम मिशन 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें नागौर के शिवांक चौधरी चौधरी को 530 वी रैंक मिली है।

shivank-chaudhary-brought-glory-to-nagaur-achieved-530-rank-in-upsc

परिणाम जारी होते ही परिवार में और मोहल्ले में खुशी का माहौल हो गया। इस दौरान परिवार से जुड़े रिश्तेदार, परिचित भी बधाई देने शिवांक चौधरी के घर पर पहुंचने लगे, शिवांक के परिवार को फोन पर भी बधाइयां दी।

शिवांक ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर बनने के बाद देखा कि आमजन को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने में एक सिविल सर्वेंट की बड़ी भूमिका होती है। शिवांक राजस्थान कैडर के डॉक्टर समित शर्मा से भी काफी प्रभावित हुए।

डॉक्टर बनने के बाद भी समित शर्मा ने IAS बनकर आम जान की मदद की और काफी नवाचार भी किए है, जो एक उदाहरण है इसके लिए यूपीएससी की तैयारी शुरू की चार प्रयासों में भी सफलता न मिलने के बावजूद शिवांक रुके नहीं। यूपीएससी 2023 के परिणाम में अपना स्थान पक्का कर 530 वी रैंक हासिल की।

शिवांक पहले 4 बार प्रयास कर चुके थे इस एग्जाम के लिए तीन बार प्री और मेन्स क्वालीफाई कर चुके हैं। लेकिन इंटरव्यू पहली बार ही दिया और चयन हो गया।

उपलब्धि का पता चलता ही परिवार के लोग डीजे पर नाच रहे हैं, घर पर आने - जाने वाले परिचित, संबंधियो और रिश्तेदारों की मिठाई खिलाई जा रही है।

शिवांग के घर परिसर और मोहल्ले में उत्सव का माहौल है। शिवांक ने बताया कि सबसे मुश्किल यूपीएससी में सिलेक्शन की जिद पर अड़े रहना क्योंकि एक दो बार की असफलता से हौसले गिरने लगते हैं ऐसा नहीं होना चाहिए सफलता के लिए लक्ष्य को जिद बनाना जरूरी है तभी आप सफल हो पाएंगे।

शिवांक चौधरी फिलहाल जोधपुर एम्स में डॉक्टर हैं नीट की 2014 में आयोजित परीक्षा में शिवांक का चयन हुआ था। शिवांक के पिता नवीन गोदारा ठेकेदारी का काम करते हैं मां ममता देवी ग्रहणी है।

बहन वैष्णवी नागौर में ही 12वीं कक्षा में अध्यनरत है। दादा भूराराम गोदारा सेवानिवृत्ति आरटीओ है, दादी रामेश्वरी देवी है। गोदारा परिवार मूर्ति जल क्षेत्र के बोड़वा गांव के रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+