सात बहनों ने खोया इकलौता भाई, लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए 13 लाख रुपए जुटाकर की मदद

राजस्‍थान के दौसा जिले की लालसोट तहसील के गांव रालावास के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा। यहां पर सात बहनों ने इकलौता भाई खो दिया। इसके बाद सोशल मीडिया के लोगों ने लाखों रुपए जुटाकर परिवार की आर्थिक मदद की है।

Seven sisters lost brother,

ग्रामीणा शिक्षा एवं विकास सेवा समिति के सदस्‍य हरकेश मीणा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एनएच 11 ए पर 3 दिसंबर को डूंगरपुर बस स्‍टैण्‍ड के पास एक्‍सीडेंट हुआ था, जिसमें रालावास निवासी नन्दलाल मीणा का बेटा मोतीलाल मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उपचार के दौरान 11 दिसंबर को उसने दम तोड़ दिया।

मोतीलाल शादीशुदा था। उसके दो बेटियां व सात बहनें हैं। परिवार में कमाई का इकलौता सहारा था। मोतीलाल की मां की भी कुछ साल पूर्व लम्बी बीमारी के चलते मौत हो गई थी।

मोतीलाल के परिवार की आर्थिक मदद के लिए 20 दिनों तक सोशल मीडिया व सामाजिक संगठनों सहित सरकारी सेवाओं में कार्यरत लोगों ने आगे बढ़कर 13 लाख 48 रुपए की आर्थिक सहायता जुटाई। इस राशि से दोनों बेटियों व पत्नी के नाम पर बैंक एफडी कराई और मृतक की अविवाहित बहन की शादी के लिए बैंक खाते में राशि भी जमा कराई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+