Sanjana Jatav: कांग्रेस प्रत्‍याशी संजना जाटव का Video, राजस्‍थान में वोटिंग खत्‍म होते ही हुईं Viral

Sanjana Jatav Viral Video: राजस्‍थान में लोकसभा चुनाव 2024 का मतदान पूर्ण हो चुका है। अब हर किसी को चार जून की मतगणना का इंतजार है। इससे पहले ही राजस्‍थान की युवा कांग्रेस नेता संजना जाटव का वीडियो वायरल हो रहा है।

लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान की सभी 25 सीटों पर 26 साल के प्रत्‍याशियों में रविंद्र सिंह भाटी व संजना जाटव का नाम शामिल है। संजना भरतपुर सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी हैं। यहां पर दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को मतदान हुआ है।

Sanjana Jatav Congress candidate

चुनाव समाप्‍त होने के बाद अक्‍सर प्रत्‍याशी मतदाताओं से दूर हो जाते हैं। मतदाताओं के बीच उनकी आवाजाही कम हो जाती है, मगर इस मामले में संजना जाटव की कहानी थोड़ी जुदा है।

कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव वोटिंग खत्‍म होने के बाद मतदाताओं के बीच समय बीता रही हैं। इसकी एक बानगी भरतपुर लोकसभा क्षेत्र के गांव दुसराहेडा में आयोजित रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में देखने को मिली। बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शिकरत कर रहीं संजना जाटव खिलाड़ियों के साथ न केवल क्रिकेट खेलती नजर आईं बल्कि महिलाओं के साथ नाचती भी दिखीं।

भरतपुर कांग्रेस प्रत्‍याशी संजना जाटव का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके अलावा संजना जाटव ईवीएम की भी 24 घंटे अपने स्‍तर पर निगरानी कर रही है। भरतपुर जिला निर्वाचन से अनुमति लेकर संजना जाटव ने दो लोगों को ईवीएम की सुरक्षा में तैनात कर रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+