राजस्थान : टोंक के इस अस्पताल में घुसते ही हो जाएंगे सैनिटाइज, बनाया गया खास चैंबर

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। दस अप्रैल की सुबह तक प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 489 तक पहुंच गया है। बीते 24 घंटे के दौरान पूरे प्रदेश में 26 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, टोंक और अजमेर सैनेटाइजेशन के लिए शानदार पहल की गई है। टोंक जिले में पहला सैनेटाइजर चैंबर मालपुरा नगरपालिका द्वारा मालपुरा के सरकारी अस्पताल के बाहर लगाया गया है। अस्पताल में प्रवेश से पहले रोगी व परिजन इस चेम्बर से होकर गुजरेगा होगा।

पांच सेकेंड में होगे सैनेटाइज

पांच सेकेंड में होगे सैनेटाइज

महज पांच सेकेंड में सैनेटाइज होने के बाद ही अस्पताल में प्रवेश कर सकेगा। चेम्बर का शुभारंभ संत निर्मल दास बाबा ने किया। इस मौके पर पालिका चेयरमैन आशा नामा, एसडीएम राकेश मीणा, तहसिलदार अनिल चौधरी, कोरोना स्किन टीम प्रभारी डॉ राजेन्द्र चंदेल, बीसीएमएचओ संजीव चौधरी, सीएचसी प्रभारी अर्जुन दास, एएसपी गोरधन लाल सोकरिया, ईओ सीमा चौधरी सहित आमजन मौजूद रहे। नगर पालिका मालपुरा द्वारा जल्द शहर में चार ओर जगह चेम्बर लगाने की योजना प्रस्तावित्त है।

 सैनिटाइज होकर लौटेंगे घर

सैनिटाइज होकर लौटेंगे घर

अजमेर में पुलिस कर्मियों के लिए बनाया गया पोर्टेबल सैनिटाइज रूम अजमेर की डीएसपी डॉ प्रियंका रघुवंशी फील्ड में ड्यूटी करने वाले स्टाफ के प्रति भी काफी गंभीर हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों के लिए पोर्टेबल सेनेटाइज रूम बनाया है। जिसके जरिए पुलिसकर्मी वर्दी सहित पूरी तरह से सैनिटाइज होकर ड्यूटी के बाद अपने घर लौट सकेगा।

 18 सेकेंड रहना होगा

18 सेकेंड रहना होगा

इस सैनेटाइज रूम में फव्वारे चल रहे हैं। जिसके लिए आयुर्वेदिक सामग्री का उपयोग किया गया है। डॉ प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि डिटॉल, नारियल तेल सहित अन्य से यह सेनेटाइजर तैयार किया गया है। ड्यूटी से ऑफ होने के बाद पुलिसकर्मी को 18 सेकेंड तक इसमें रहना है। जिससे वह सैनेटाइज हो सके और अपने घर सुरक्षित जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+