कांग्रेस चाहती है अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने-पायलट
जयपुर। सुप्रीम कोर्ट ने देश के सबसे पुराने अयोध्या भूमि विवाद में ऐतिहासिक फैसला सुना दिया। इसके बाद देशभर में अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा जोरों पर है।

इस बीच राजस्थान के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद में अपना फैसला सुना दिया है। सभी को इसे स्वीकार करना चाहिए। इस पर राजनीति अब समाप्त होनी चाहिए। डिप्टी सीएम पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चाहती है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण किया जाए।
बता दें कि अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर से राजस्थान का भी गहरा कनेक्शन है। करीब दो दशक पूर्व राजस्थान के सिरोही जिले के पिंडवाड़ा और इसके आस-पास के गांवों में तराशे गए भरतपुर के पत्थर ही राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या भेजे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications