Rajasthan News: विधानसभा में बरपा हंगामा,आखिर डीएनए टेस्ट का कैसे थमेगा बवाल, मंत्री दिलावर ने कही बड़ी बात

Rajasthan Assembaly News: राजस्थान विधानसभा में आज आदिवासियों के डीएनए टेस्ट का मामला ऐसा गर्माया की विपक्ष ने शिक्षा एवं पंचायतराज मंत्री मदन दिलावर को आड़े हाथों ले लिया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि जब तक मंत्री माफी नहीं मांगेगे तब तक हम जवाब सुनेंगे नहीं ।

राजस्थान की सियासत में आदिवासियों के डीएनए टेस्ट के मामले ने एक बार फिर से बखेड़ा खड़ा कर दिया है। विधानसभा सत्र के दौरान जैसे ही मंत्री मदन दिलावर सवालों का जवाब देने लगे तो विपक्ष ने हंगामा कर दिया।

विधानसभा में आज प्रश्न काल चल रहा था इसी दौरान सवालों के जवाब देने के लिए जैसे ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कुर्सी से खड़े होकर बोलने लगे तो विपक्ष ने उनके बोलने पर आपत्ति दर्ज करा दी, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि शिक्षा मंत्री जब तक माफ़ी नहीं मांग लेते तब तक जवाब नहीं सुनेंगे।

ruckus-in-rajasthan-assembly-minister-madan-dilawar-said-there-is-no-question-of-apologising

भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बीच आदिवासियों के डीएनए टेस्ट को लेकर शुरू हुआ जुबानी झगड़ा अब विधानसभा तक पहुंच गया है। बयानों की जंग पर शुरू हुआ हंगामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

दरअसल आज 16 वीं विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के जवाब पर विपक्ष ने आपत्ति दर्ज करते हुए सदन में जमकर हंगामा किया। विपक्ष ने शिक्षा मंत्री से माफ़ी मांगने की मांग करते हुए सदन में नारेबाजी की। हालांकि विपक्ष के हंगामे के बीच प्रश्नकाल की कार्यवाही जारी रही।

विधानसभा के सदन में यूं शुरू हुआ विपक्ष का हंगामा

आज राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही शुरू हुई। प्रश्न के काल के दौरान भाजपा विधायक संदीप शर्मा ने खुले में स्कूल चलने का सवाल उठाया तो उसके जवाब में जैसे ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जवाब देने के लिए खड़े हुए वैसे ही तैयार बैठे विपक्ष ने मंत्री दिलावर के जवाब पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री आदिवासी समाज के डीएनए वाले बयान पर माफ़ी नहीं मांग लेते जब तक शिक्षा मंत्री का जवाब नहीं सुना जाएगा।

विपक्ष के हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शिक्षा मंत्री को जवाब देने के लिए कहा, विपक्ष हंगामा करता रहा और शिक्षा मंत्री ने जवाब दिया।

आपकों बता दें कि पिछले दिनों शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आदिवासी हिंदू हैं कि नहीं, यह अपने पूर्वजों से पूछेंगे। हमारे यहां वंशावली लिखने वालों से पूछेंगे। वह कौन हैं यदि वह हिंदू नहीं हैं तो उनका डीएनए टेस्ट कराएंगे कि क्या वह लोग अपने पिता की औलाद है या नहीं।

दिलावर ने यह टिप्पणी आदिवासी नेताओं के अपने आप को हिन्दू नहीं मानने के बयान पर की थी। दिलावर के बयान के बाद आदिवासी समाज ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। यहां तक राजकुमार रोत तो अपना डीएनए सैम्पल लेकर मंत्री के आवास पर भी पहुंचे थे।

सदन में हंगामे के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कांग्रेस पार्टी ने हिंदुओं का अपमान किया और हम उस मुद्दे को उठा रहे यही कारण है कि आदिवासियों का बहाना लेकर मामले को कांग्रेस भटका रही है।

आदिवासियों पर अपने बयान पर माफी मांगने की बात पर मदन दिलावर ने कहा कि माफी मांगने का कोई सवाल नहीं उठता, वैसे भी माफी मांगनी है या नहीं इसका फैसला मेरे नेता करेंगे, कांग्रेस के नेता नहीं कर सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+