Divya Mittal ASP: 2 करोड़ के घूसकांड में फंसी RPS दिव्‍या मित्‍तल के फार्म हाउस पर चला बुलडोजर

अजमेर में एसओजी की एएसपी रहते दवा कंपनी से कथित तौर पर दो करोड़ की रिश्‍वत मांगी। एसीबी के शिकंजे में आने के बाद अब उसकी सम्‍पत्ति पर बुलडोजर चल गया।

RPS Divya Mittal farm house

Divya Mittal RPS: राजस्‍थान पुलिस सेवा (RPS) की अधिकारी दिव्‍या मित्‍तल के दो करोड़ की रिश्‍वत लेने के मामले में फंसने के बाद मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब दिव्‍या मित्‍तल के फार्म हाउस पर बुलडोजर चला है। कार्रवाई उदयपुर यूआईटी ने की है।

उदयपुर जिला मुख्‍यालय से 25 किलोमीटर दूर चिकलवास में दिव्‍या मित्‍तल ने साल 2016-17 में फार्म हाउस बनवाया था, जिसमें लग्‍जरी रिसोर्ट भी था। करीबब 51 हजार स्‍कवायर फीट में फैला यह फार्म हाउस अत्‍याधुनिक सुविधाओं से युक्‍त था।

Recommended Video

    Rajasthan में 2nd Grade Teacher Recruitment Exam का पेपर लीक, RPSC ने किया रद्द | वनइंडिया हिंदी

    दो दिन पहले उदयपुर यूआईटी ने दिव्‍या मित्‍तल के फार्म हाउस पर नोटिस चस्‍पा किया और उसे 24 घंटे का समय दिया। नोटिस का किसी कोई जवाब नहीं मिलने पर यूआईटी का बुलडोजर चला और 70 फीसदी निर्माण धवस्‍त कर दिया।

    कौन है RPS दिव्‍या मित्‍तल?

    • आरपीएस दिव्‍या मित्‍तल साल 2010 की पुलिस अधिकारी है।
    • दिव्‍या मित्‍तल मूलरूप से हरियाणा के चरखी दादरी की रहने वाली है।
    • दिव्‍या मित्‍तल का परिवार पिछले 45 साल से राजस्‍थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में रह रहा है।
    • पिछले दो साल से दिव्‍या मित्‍तल एसओजी की एएसपी पद पर अजमेर पोस्‍टेड थी।
    • चिड़ावा व पिलानी से पढ़ाई पूरी करने वाली दिव्‍या मित्‍तल साबू कॉलेज में लेक्‍चरर भी रही।
    • आरपीएस बनने के बाद जयपुर में प्रशिक्षण लिया और फिर छह साल तक उदयपुर में पोस्‍टेड रही। उसी दौरान दिव्‍या ने उदयपुर में संपत्ति बनाई।
    • उदयपुर में दिव्‍या मित्‍तल आबकारी विभाग में भी रही। तब इन पर शराब माफियाओं से मिलीभगत के आरोप लगे। दो माह तक एपीओ रही।

    ASP दिव्‍या मित्‍तल रिश्‍वतकांड क्‍या है?

    अजमेर पुलिस ने करीब 11 करोड़ की नशीली दवाइयां जब्‍त की थी, जिसकी जांच पुलिस से बदलकर अजमेर एसओजी चौकी प्रभारी दिव्‍या मित्‍तल को सौंपी गई थी। आरोप है कि इस केस से नाम हटवाने के बदले हरिद्वार की दवा कंपनी के मालिक से दो करोड़ की घूस मांगी जा रही थी। शिकायत मिलने पर एसीबी ने 16 जनवरी 2023 को एएसपी दिव्‍या मित्‍तल को अरेस्‍ट किया था।

    SOG ASP दिव्‍या मित्‍तल लव स्‍टोरी

    आरपीएस बनने के बाद दिव्‍या मित्‍तल की सोशल मीडिया पर सीए प्रतीक से दोस्‍ती हुई। फिर दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। कुछ समय बाद इनका तलाक हो गया था। दिव्‍या ने प्रतीक पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+