कौन है शाही दुल्हन नेत्रा मंटेना,जिसकी शादी में बाराती बने Junior Trump, माधुरी लगाएंगी बॉलीवुड का तड़का
Junior Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे इन दिनों भारत के मेहमान हैं, उन्होंने विश्व के 7 अजूबों में से एक ताज महल का कल दीदार भी किया तो वहीं अब वो उदयपुर में बाराती हैं, दरअसल जू ट्रंप यहां पर मशहूर अरबपति और Ingenious Pharmaceuticals के चेयरमैन राम राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी में स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल हुए हैं।
मालूम हो कि नेत्रा की शादी में टेक इनोवेशन की दुनिया में तहलका मचाने वाले वामसी गदिराजू से हो रही है।हालांकि इस शादी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखा गया है लेकिन 'द डेली गार्डियन' की रिपोर्ट ने खबर दी है कि इस एनआरआई दंपत्ति वामसी गादिरुजू और नेत्रा मंटेना शादी कर रहे हैं।

इसे अंबानी परिवार के बाद भारत की सबसे बड़ी डेस्टिनेशन वेडिंग में से एक माना जा रहा है। इंस्टाग्राम अकाउंट 'वेडिंगसूत्रा' ने भी अपनी पोस्ट में इस शादी का जिक्रकिया है, बताया गया है कि विज़क्राफ्ट वेडिंग्स एंड सोशल इवेंट्स इस समारोह का आयोजन कर रही है।
माधुरी- ऋतिक लगाएंगे बॉलीवुड का तड़का (Junior Trump)
इसमें देश के कुछ सबसे प्रतिभाशाली डिजाइनरों को शामिल किया गया है तो वहीं इंटरनेशनल मशहूर सिंगर जेनिफर लोपेज़ और जस्टिन बीबर भी इस विवाह समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा, लगभग 40 देशों से 126 हस्तियों के भी उपस्थित होने की उम्मीद है। बॉलीवुड के बड़े सितारे, जैसे ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर और नोरा फतेही भी इस कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं।
अलग-अलग शाही पैलेस में रूकेंगे मेहमान (Junior Trump)
पिछले कई दिनों से शहर में कयासों का बाजार गर्म है क्योंकि उदयपुर में अचानक से वीवीआईपी की संख्या बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शादी जग मंदिर में होगी जो पिछोला झील पर स्थित एक शानदार द्वीप महल है, बाकी मेहमानों के रूकने का इंतजाम अलग-अलग शाही पैलेस में किया गया है।

शहर की सिक्योरिटी भी काफी बढ़ा दी गई (Junior Trump)
तो वहीं प्री-वेडिंग इवेंट्स और रिसेप्शन सिटी पैलेस और मानेक चौक में आयोजित किए जाएंगे, जिन्हें भव्य रूप से सजाया गया है। मेहमानों को पारंपरिक प्रदर्शन, भव्य जुलूस और शानदार आतिथ्य का अनुभव मिलेगा। शहर की सिक्योरिटी भी काफी बढ़ा दी गई है।
Junior Trump ने किया ताजमहल का दीदार
मेवाड़ शाही परिवार के पूर्व सदस्य लक्ष्यराज सिंह ने न्यूज18 राजस्थान से बात करते हुए कहा कि 'मुझे भी आपसे पता चला कि ऐसे लोग (हाई-प्रोफाइल) यहां एक शादी में शामिल होने वाले हैं... ऐसे आयोजन उदयपुर की छवि को विश्व स्तर पर बढ़ाते हैं।

सभी मेवाड़ी परंपराओं के साथ मेहमानों का स्वागत किया जाएगा।' आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप जूनियर गुरुवार (20 नवंबर,2025) को ताजमहल का दीदार करते नजर आए और उनके साथ 40 देशों से आए 126 विशेष मेहमान भी मौजूद थे।

कौन हैं वामसी गदिराजू और नेत्रा मंटेना?
वामसी गदिराजू Superorder नाम की कंपनी के सह-संस्थापक हैं और कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़े हुए हैं, वो साल 2024 फोर्ब्स की 30 Under stars का हिस्सा भी रह चुके हैं। Superorder की वैल्यू कॉस्ट 25 मिलियन डॉलर के आस-पास है तो वहीं राम राजू मंटेना की कंपनी Ingenious Pharmaceuticals का मेनऑफिस अमेरिका में है और इसी वजह से उनकी बेटी नेत्रा की शादी अमेरिका से लेकर इंडिया तक में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications