Ashok Chaudhary: नीतीश के 'मानसपुत्र' बने मंत्री, सवर्ण से की है शादी, लगा था 200 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप
Dr. Ashok Chaudhary Profile: एक बार फिर से बिहार की कमान नीतीश कुमार के हाथ में आई है, इस बार के चुनाव में एनडीए ने 202 सीटें जीतकर प्रचंड जीत हासिल की है। नीतीश-मोदी की आंधी में लालू की 'लालटेन' बुरी तरह से बुझ गई तो वहीं कांग्रेस का 'पंजा' भी बेदम नजर आया, यही नहीं खुद को रणनीतिकार कहने वाले प्रशांत किशोर का तो डब्बा ही गोल हो गया, उनकी किसी भी बात का असर जनता पर नहीं हुआ।
20 नवंबर 2025 में पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ लेकर सफलता की नई इबादत लिखी , आज उनके साथ 26 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है, जिसमें डॉ अशोक चौधरी भी शामिल हैं, जिन्हें बिहार के लोग नीतीश का 'मानस पुत्र' कहकर संबोधित करते हैं।

पूरे चुनाव के दौरान नीतीश के बेहद ही भरोसेमंद कहे जाने वाले अशोक चौधरी चर्चा में रहे, क्योंकि उन पर प्रशांत किशोर ने आय से अधिक संपत्ति और 200 करोड़ रु के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था लेकिन आज उन्हें फिर से मंत्री बनाकर नीतीश कुमार ने जनसुराज के PK को करारा जवाब दिया है, जिसे वो लंबे वक्त तक नहीं भूलेंगे।
एनडीए के 200 से ज्यादा सीट जीतने का किया था दावा (Dr.Ashok Chaudhary )
मालूम हो कि अशोक चौधरी बिहार के चर्चित नेताओं में शामिल रहे हैं। उन्होंने ही दावा किया था कि 'इस बार एनडीए 200 से ज्यादा सीट जीतेगी और आज वो बात पूरी तरह से सही साबित हो गई।'
बिहार की चर्चित हस्तियों में से एक हैं Dr. Ashok Chaudhary
गौरतलब है कि वे बिहार के बरबीघा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं, साल 2014 से बिहार विधान परिषद के सदस्य थे। उन्होंने इससे पहले नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में भवन निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्य किया था तो वहीं वो शिक्षा विभाग भी संभाल चुके हैं।

Dr. Ashok Chaudhary ने कहां तक की है पढ़ाई?
पटना विश्वविद्यालय से एमए करने के बाद अशोक चौधरी ने साल 2003 में मगध विश्वविद्यालय बोध गया से पीएचडी की थी, उनके कई रिसर्च पेपर प्रतिष्ठित जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं, उनकी गिनती राज्य के स्मार्ट नेताओं में होती है तो वहीं वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं।
Dr. Ashok Chaudhary ने की है सवर्ण से शादी
दलित समुदाय के बड़े चेहरों में शामिल अशोक चौधरी ने बिजनेस की दुनिया से राजनीति में कदम रखा था और उन्होंने सवर्ण नीता केशकर से प्रेम विवाह किया है। तो वहीं उनकी बेटी शांभवी चौधरी, जो कि समस्तीपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं, ने भी सवर्ण से शादी की है। वो पूर्व आईपीएस अधिकारी कुणाल किशोर की बहू हैं। उनके पति का नाम सायन कुणाल है।

Dr. Ashok Chaudhary की Net Worth
माईनेता डॉट कॉम के आंकड़ों के मुताबिक अशोक चौधरी ने हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 72 लाख रुपये बताई है। उन पर 2 लाख रुपये का कर्ज है। इसके अलावा उनके पास 5 लाख रुपये नकद और करीब 18 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी है।












Click it and Unblock the Notifications