राजस्‍थान में रोडवेज बस ही हो गई चोरी, CCTV में कैद हुआ बस चुराता आदमी

Roadways Bus Chori Rajasthan: वाहनों की चोरी के मामले तो आए दिन सामने आते हैं, मगर राजस्‍थान में इस बार सरकारी रोडवेज बस ही चोरी हो गई। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुई, जिसमें एक संदिग्‍ध व्‍यक्ति रोडवेज बस को चोरी करके ले जाता दिख रहा है।

रोडवेज बस चोरी का मामला राजस्‍थान के चूरू जिले का है। यहां हरियाणा सीमा से लगते सादुलपुर बस स्‍टैड का है। यहां से रोडवेज बस चोरी करके ले गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

Roadways bus Chori

पुलिस के अनुसार रोडवेज बस चालक विनोद कुमार ने शिकायत दी कि वह राजस्‍थान राज्‍य पथ परिवहन निगम के चूरू डिपो में बस चालक है। चूरू से सादुलपुर रूट पर बस चलाता है। वह चूरू से बस लेकर सादुलपुर पहुंचा था। रात दा बजे स्‍टैंड पर बस पार्क करके सो गया। रात को विश्राम कर रहा था।

चालक विनोद कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि सुबह पौने सात बजे वह जगा और करीब सात बजे बस को संभाला तो वह गायब मिली। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। चालक की रिपोर्ट पर सादुलपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बस चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

सादुलपुर पुलिस ने बस चोरी की सूचना पर पूरे इलाके में नाकाबंदी करवाई। करीब पांच घंटे की खोजबीन के बाद रोडवेज बस गांव ददरेवा में खड़ी मिली। वहीं बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो उसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+