RJS Result 2019 : चूरू के 5 युवक-युवतियां एक साथ बने जज, सभी ने एक साथ ही की पढ़ाई
नई दिल्ली। राजस्थान न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा 2019 परिणाम (RJS Result 2019) घोषित कर दिया गया है। राजस्थान हाइकोर्ट की ओर से मंगलवार देर रात जारी आरजेएस रिजल्ट 2019 में राजस्थान के चूरू जिले के पांच युवक-युवतियों का भी चयन हुआ है। पांचों का एक साथ रहकर तैयारी करना और एक साथ ही जज बन जाना पूरे चूरू में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इनका हुआ में आरजेएस चयन
1. नेहा कुमावत पुत्री रामजीलाल, सफेद घंटाघर चूरू, रैंक 41, इनके पिता डीईओ कार्यालय में सहायक प्रशासनिक अधिकारी हैं।
2. जया सैनी पुत्र भगवान सैनी, रैंक 53, इनके पिता की नई सड़क चूरू पर दवाइयों की दुकान है।
3. अविनाश चांगल पुत्र संतोष चांगल, अग्रसेन, चूरू, रैंक 109, ये वर्तमान में चित्तौड़गढ़ में रासमी सहायक अभियोजन अभिकारी हैं।
4. सना खान पुत्री हकीम खान, रैंक 130, पिता एडवोकेट है। सना दूसरे प्रयास में सफल हुईं।
5. महेन्द्र मीणा पुत्र रामेश्वर लाल मीणा, रामसरा चूरू, रैंक 192, नेट क्वालीफाइड महेन्द्र का यह तीसरा प्रयास था।

प्रो. महावीर सिंह यादव स्कूल ऑफ लॉ, चूरू
चूरू के पांचों युवाओं की सफलता में इनके मेहनत और लगन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपने दम पर ये मंजिल तक पहुंच गए, मगर मंजिल तक पहुंचने की राह प्रो. महावीर सिंह यादव स्कूल ऑफ लॉ के मार्गदर्शन से संभव हो पाई है। चूरू शिक्षा विभाग में लीगल अधिकारी महेन्द्र सैनी बताते हैं कि प्रो. महावीर सिंह यादव विधि महाविद्यालय में प्राचार्य थे। उन्हीं के नाम पर यह संस्था संचालित है। इसे विधि सत्संग के नाम से भी जाना जाता है।

एक भी भर्ती ने नहीं किया निराश
2012 में प्रो. महावीर सिंह यादव का निधन हो गया। प्रो. यादव शिक्षा को समर्पित थे। उनकी बदौलत कई युवाओं का न्यायिक सेवाओं में चयन हुआ था। वर्तमान में चाकसू मजिस्ट्रेट चन्द्रशेखर के मन में विचार आया कि क्यों ना प्रेरणा स्रोत गुरुजी की याद में कोई संस्था शुरू की जाए। ताकि अन्य युवाओं को भी राजस्थान न्यायिक सेवा, विधि सेवा, अभियोजन सेवा भर्ती की तैयारी करवाई जा सके। इसी सोच के चलते चूरू के अग्रसेन नगर में प्रो. महावीर सिंह यादव स्कूल ऑफ लॉ संचालित है, जो युवाओं को तैयारी करवाती है। न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा 2019 में चयन हुए पांच युवाओं ने भी यहीं पर पढ़ाई की है।

चूरू से दो अन्य का भी चयन
महेन्द्र सैनी ने बताया कि राजस्थान बार काउंसिल के वाइस प्रेसिडेंट रह चुके रोशन सिंह की देखरेख में संचालित प्रो. महावीर सिंह यादव स्कूल ऑफ लॉ के पांच विद्याथियों का एक साथ चयन होना हमारे लिए गर्व की बात है। इनके अलावा चूरू से दो युवाओं के चयन की भी खबर है। ये अब सिविल न्यायाधीश एवं न्यायायिक मजिस्ट्रेट के रूप सेवाएं देते नजर आएंगे।

अब तक इनका हुआ चयन
ये वो नाम हैं कि जिन्होंने प्रोफेसर महावीर सिंह यादव स्कूल ऑफ लॉ में पढ़ाई की और सफल हुए।
1.नीलम सिहाग (RJS)
2.सीमा ढाका (RJS), L.A-08(STATE TOPPER)
3. मनीषा शर्मा (RJS)
4. शालिनी शर्मा (RJS),LA
5. नारायण प्रसाद (RJS)
6. रंजना सिहाग (RJS)
7. दिप्ती स्वामी। (RJS), APP
8. चंद्रशेखर पारीक (RJS), LA-05(S. TOPPER)
9. नीतू रानी (RJS)
10. वंदना शर्मा (RJS)
11. हुकमीचंद गहनोलिया(RJS)
12. अविनाश चांगल (APO),(L.O.) SYN. BANK
13 महेंद्र कुमार सैनी (JLO-2016), (L.O.)CBI BANK
14. धर्मपाल शर्मा (LA-2008)
15. प्रियंका राठौड़- JLO-16
16. सुरेश कुमार (JLO-16) RJS-2018
17. उषा प्रजापत (RJS-2018), JLO- (AVVNL)
18. रणवीर राठौड़ (APO(2017)
19. सुरेखा जांगिड़ (APO(2017)
20 . ज्योति पारीक (APO(2017)












Click it and Unblock the Notifications