REET Level 1 Result 2023: तकनीकी खामी के कारण संशोधित परिणाम, चली गई 143 की 'नौकरी'

रीट लेवल-1 में 102 नंबर का प्रश्‍न दो बार चैक हो गया। 120 नंबर का छूटा। ऐसे में जारी हुए संशोधित परिणाम में 143 अभ्‍यर्थी चयन से बाहर हो गए।

राजस्‍थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तकनीकी खामी ने शिक्षक पात्रता टेस्‍ट लेवल प्रथम (REET Level 1 Result 2023) के करीब 200 अभ्‍यर्थियों के लिए कभी खुशी कभी गम वाली स्थिति पैदा कर दी।

परिणाम जारी करने के बाद बोर्ड को पता चला कि 102 नंबर का प्रश्‍न दो बार चैक कर‍ लिया गया जबकि 120 नंबर का प्रश्‍न चैक होने से छूट गया। ऐसे में बोर्ड को संशोधित परिणाम जारी करना पड़ा है।

rajasthan karmchari chayan board

बोर्ड ने रीट लेवल-1 का संशोधित रिजल्‍ट जारी किया है, जिसकी वजह से 143 अभ्‍यर्थी चयन से बाहर हो गए। मतलब उनकी सरकारी नौकरी लगने की उम्‍मीदों पर पानी फिर गया। वहीं, 52 नए अभ्‍यर्थी चयन की दौड़ में शामिल हो गए, जिससे उनके घर खुशी का माहौल है।

राजस्‍थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्‍यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि तकनीकी खामी के कारण रीट लेवल प्रथम के प्रश्‍न पत्रों की एक सीरीज में एक सवाल का दो बार मूल्‍यांकन कर लिया गया, जबकि एक सवाल मूल्‍यांकन से रह गया था।

एक सीरीज के प्रश्‍न संख्‍या 102 को एक ही बार जांचने और छूटे हुए प्रश्‍न संख्‍या 120 को भी जांचने पर उस सीरीज के अभ्‍यर्थियों के प्राप्‍तांक प्रभावित हुए हैं। रीट के संशोधित परिणाम में इसका असर देखने को भी मिला है।

दूसरी ओर बोर्ड ने बुधवार को राजस्‍थान शिक्षक भर्ती पात्रता टेस्‍ट लेवल-2 में हिंदी और संस्कृत का परिणाम जारी कर दिया है। हिंदी परिणाम में 3176 पदों पर 6,289 अभ्‍यर्थियों और संस्कृत में 1808 पदों पर 3439 अभ्‍यर्थियों को पात्रता जांच के लिए चुना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+