रविंद्र भाटी इंटरव्यू: कोचिंग वालों से फाइनेंस, बाहर से भीड़ लाने व BJP से 36 के आंकड़े पर क्या बोले?
Ravindra Bhati News: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की 25 सीटों में से सबसे हॉट सीट बाड़मेर बनी हुई है। यहां पर रविंद्र सिंह भाटी की मौजूदगी ने त्रिकोणीय मुकाबला बना दिया है।
बाड़मेर की शिव सीट पर निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने 4 अप्रैल 2024 को नामांकन रैली निकाली, हालांकि पर्चा पहले ही भर चुके थे।

नामांकन रैली में रविंद्र भाटी के समर्थन ऐतिहासिक जनसमूह उमड़ा, जिसे देख भाजपा-कांग्रेस टेंशन में है। रविंद्र भाटी के साथ आई भीड़ की चर्चा दिल्ली तक में हो रही है।
विपक्ष आरोप लगा रहा है कि रविंद्र भाटी ने बाहर से भीड़ बुलाई है। नामांकन रैली में भीड़ बाहर से लाने के आरोप पर हाल ही इंटरव्यू में रविंद्र भाटी ने जवाब दिया कि बाहर से भीड़ आए तो आरोप लगाने वाले भी ले आए।
इसलिए निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं रविंद्र भाटी
रविंद्र भाटी छात्र राजनीति से आए हैं। जयनारायण व्याव विश्वविद्यालय जोधपुर में निर्दलीय छात्रसंघ अध्यक्ष बने। शिव सीट से निर्दलीय विधायक बने और बाड़मेर से निर्दलीय ही लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
रविंद्र भाटी से पूछा गया कि जब वे निर्दलीय ही चुनाव क्यों लड़ते हैं? भाजपा उन्हें टिकट क्यों नहीं देती? क्या RSS से कोई 36 का आंकड़ा है?
इसके जवाब में रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि उन्होंने एक महाराज जी को उन्होंने हाथ दिखाया था। महाराज ने उनसे कहा कि चुनाव में उनके संघर्ष लिखा हुआ है, लेकिन कड़े संघर्ष के साथ ही बड़ी जीत भी है।
क्या कोचिंग वाले कर रहे रविंद्र भाटी को फाइनेंस?
राजस्थान में सबसे कम उम्र के विधायक रविंद्र भाटी को चुनाव लड़ने के लिए कौन फाइनेंस कर रहा है? विपक्ष तो आरोप लगा रहा है कि एक नामी कोचिंग संस्थान भाटी को फाइनेंस कर रहा है। इस सवाल के जवाब में रविंद्र भाटी कहते हैं कि अभी तक तो किसी ने फाइनेंस नहीं किया। जो आरोप लगा रहे हैं उनकी नजर में कोई तो बताएं।
रविंद्र भाटी कहते हैं कि उनकी रैलियों में 100-100 गाड़ियों का काफिला चलता है। वो वे बुलाते नहीं बल्कि लोग उन पर भरोसा जताकर अपने आप आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications