Barmer News: 26 साल के रविंद्र भाटी को रोकने के लिए PM मोदी, CM योगी व बागेश्वर बाबा संभालेंगे मोर्चा

Ravindra Bhati News: राजस्‍थान की राजनीति में नया सूरज पश्चिम से उगा है। नाम है रविंद्र सिंह भाटी। उम्र महज 26 साल। विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव 2024 में भी ये अपनी तपिश से भाजपा-कांग्रेस के पसीने छुड़ा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में रविंद्र सिंह भाटी शिव से विधायक रहते हुए सासंदी का निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। रविंद्र भाटी के साथ जनसैलाब उमड़ रहा है। इसकी एक बानगी 4 अप्रैल को भाटी की नामांकन रैली में देखने को मिली, जिसकी दिल्‍ली तक हुई।

Ravindra Bhati News

भाजपा ने मौजूदा सांसद व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी पर दांव लगा रखा है, मगर रविंद्र सिंह की बढ़ती लोकप्रियता देख भाजपा घबरा सी गई है। शायद यही वजह है कि अब रविंद्र भाटी को रोकने को भाजपा ने बाड़मेर सीट पर चुनाव प्रचार में दिग्‍गजों को उतार दिया है।

खबर है कि बाड़मेर सीट पर भाजपा प्रत्‍याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ, बाबा बागेश्‍वर धीरेंद्र शास्‍त्री को बाड़मेर बुलाया गया है। आगामी दिनों में इनकी जनसभाएं देखने को मिल सकती हैं।

इसलिए निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं रविंद्र भाटी

पहले जयनारायण व्‍यास विश्‍वविद्यालय जोधपुर में निर्दलीय चुनाव लड़ कर छात्रसंघ अध्‍यक्ष बने। फिर साल 2023 में बाड़मेर की शिव सीट से निर्दलीय विधायक बने। अब लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

हर बार निर्दलीय ही मैदान में उतरने की वजह रविंद्र सिंह भाटी यह बताते हैं कि उन्‍हें एक गुरु महाराज ने हाथ देखकर बताया कि आपकी जिंदगी में संघर्ष काफी है। जितना संघर्ष करोगे जीत भी उतनी ही बड़ी होगी।

रविंद्र सिंह भाटी भाजपा से जुड़े रहे हैं, मगर टिकट नहीं मिलने के कारण हर बार निर्दलीय उतरना पड़ा। लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा की रविंद्र सिंह भाटी से मुलाकात हुई थी। उन्‍हें चुनाव नहीं लड़ने की समझाइश हुई, मगर उन्‍होंने कहा कि वे फैसला जनता पर छोड़ते हैं। जनता जैसा कहेगी। वैसे करेंगे। फिर एक रैली में भाटी ने जनता से पूछा तो जनता ने उन्‍हें चुनाव लड़ने को कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+