Rajasthan News: रविंद्र सिंह भाटी के ऐलान के बाद मचा सियासी बवंडर...जानिए कैसे ?
Ravindra Bhati News: राजस्थान में लोकसभा चुनाव अब रौचक होते जा रहे है। एक ओर कांग्रेस से नाराज नरेश मीना ने दौसा में मुरारी लाल के सामने अपना जनता को दुखड़ा सुना दिया तो वहीं बाड़मेर-जैसलमेर से रविंद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय चुनाव का ऐलान कर दिया।
बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट से रविंद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय ताल ठोकते हुए आज 4 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने का ऐलान कर दिया।

आज बाड़मेर में रविंद्र सिह भाटी ने सर्व समाज की बैठक आयोजित कर हजारों लोगों की भीड़ को सम्बोधित करते हुए चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
आपको बता दे की रविंद्र सिंह भाटी जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी जोधपुर से 2019 में निर्दलीय छात्रसंघ चुनाव जीतकर छात्र संघ अध्यक्ष बने थे। इसके बाद वह लगातार बाड़मेर जैसलमेर में सक्रिय थे और विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे ।
भाजपा से शिव से टिकट की मांग की थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज रविंद्र सिंह भाटी ने महज 10 दिनों में पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीतकर विधायक बन गए।
विधानसभा चुनाव जीतने के बाद लगातार उनके भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने की अटकलें तेज थी लेकिन उनसे समर्थन लेने को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाड़मेर जैसलमेर बालोतरा लोकसभा सीट से एक बार फिर मौजूदा सांसद और केंद्र में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को टिकट देकर उम्मीदवार बनाया है।
जिसके बाद से लगातार रविंद्र सिंह भाटी के समर्थक उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने की बातें कर रहे थे। इन चर्चाओं के बीच शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने जैसलमेर से देव दर्शन यात्रा शुरू की थी ।
इस यात्रा में भाटी को जबरदस्त तरीके से जन समर्थन मिलता देख भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उन्हें वार्ता के लिए जयपुर बुलाया था जहां पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ कई दौर की बातचीत के बाद रविंद्र सिंह भाटी ने जनता से पूछ कर चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने को लेकर फैसला करने की बात कही थी।
आज बाड़मेर की गेहूं रोड स्थित आलोक आश्रम में सर्व समाज की बड़ी बैठक बुलाई गई थी इस बैठक में भी रविंद्र सिंह भाटी के समर्थन में जबरदस्त जन समर्थन देखने को मिला।
जिसमें रविंद्र सिंह भाटी ने आमजन से आगामी चुनाव में उतरने को लेकर पूछा कि यदि जनता चाहती है तो वह चुनाव लड़ेंगे इस पर जनता ने उनके साथ जबरदस्त तरीके से सहमति जताते हुए चुनावी मैदान में उतरने का समर्थन किया।
जनता से मिले रेस्पांस के बाद रविंद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय रूप से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए नामांकन की अंतिम तारीख यानी 4 अप्रैल को तय की है।
4 अप्रैल को दूसरे चरण चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख है। इसी दिन भाटी ने विशाल रोड शो के साथ अपना नामांकन दाखिल करने का ऐलान किया है।
अब भाटी के निर्दलीय नामांकन के ऐलान के बाद भाजपा खेमे में खलबली मची हुई है। हालांकि भाटी के निर्दलीय नामांकन को लेकर किसी भाजपा नेता का रिएक्शन सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications