Rajasthan News: मामूली बात पर RAS अधिकारी के माता-पिता का मर्डर, जानिए विवाद की पूरी कहानी

Jhunjhunu News: राजस्‍थान के झुंझुनूं जिले के मलसीसर पुलिस थाना इलाके के धनूरी के आनंदपुरा गांव में दिल दहला देने वाला सामने आया है। यहां पर आरएएस अफसर के माता-पिता की हत्‍या कर दी गई।

आरोपियों ने आरएएस अधिकारी के घर में घुसकर उसके माता-पिता पर चाकू से वार करके दोनों की जान ले ली। वे जयपुर अपने बेटे के पास रहते थे। दो दिन पहले ही गांव आए थे।

Murder in Malsisar of Jhunjhunu Rajasthan

झुंझुनूं एसपी राजर्षि राज वर्मा के अनुसार मरने वालों की शिनाख्‍त 70 वर्षीय रेवतराम कुलह‍री व 65 वर्षीय घोटी देवी के रूप में हुई है। वारदात को दो भाई प्रमेंद्र व प्रवीण खींचड़ ने अंजाम दिया है। उन्‍हें पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गांव आनंदपुरा में ओमप्रकाश कुलहरी व आरोपियों के बीच खेत के रास्‍ते का विवाद चल रहा था। रेवतराम के खेत से पगडंडी का रास्‍ता अन्‍य खेतों की ओर जाता था, जिसे छह माह पहले बंद कर दिया गया था। जिसकी वजह से प्रवीण व प्रमेंद्र नाराज चल रहे थे।

रास्‍ता बंद करने के बाद से रेवतराम व उनकी पत्‍नी घोटी देवी जयपुर के वैशाली नगर में अपने बेटे ओमप्रकाश कुलह‍री के घर में रह रहे थे। ओमप्रकाश वर्तमान में अजमेर जिले में कृषि उपज मंड़ी में सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

दो दिन पहले ही रेवतराम व घोटी देवी जयपुर से गांव आए थे। तब आरोपी प्रवीण व प्रमेंद्र उनके घर आए और दोनों पर चाकू से वार करके उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उनको अस्‍पताल लेकर गए, जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+