Sher Bagh Hotel Price: कार से ज्यादा महंगा रणथंभौर के इस होटल का कमरा, एक रात का किराया उड़ा देगा होश
Ranthambore SUJAN Sher Bagh Hotel Price: गांधी परिवार के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर अवीवा बेग के साथ सगाई के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस खास पल के लिए राजस्थान के रणथंभौर को चुना गया है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और रॉयल वाइल्डलाइफ के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
रेहान और अवीवा का रिश्ता वर्षों पुराना है और दोनों ही कला व फोटोग्राफी के प्रति गहरा लगाव रखते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में रेहान ने अवीवा को प्रपोज किया है और अब दोनों की औपचारिक रूप से सगाई होने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार सगाई का यह कार्यक्रम बेहद निजी रखा गया है।

इसमें केवल वाड्रा-गांधी परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी मित्र ही शामिल होंगे। रणथंभौर के शांत और जंगल के सुरम्य वातावरण के बीच हो रहा यह आयोजन न केवल सियासी गलियारों में चर्चा का विषय है, बल्कि उस आलीशान होटल की वजह से भी सुर्खियों में है, जहां ठहरने का खर्च लाखों में है।
SUJAN Sher Bagh: जंगल के बीच 'रॉयल सफारी' का अनुभव
रेहान और अवीवा की सगाई का आयोजन रणथंभौर के सबसे प्रतिष्ठित और लग्जरी होटलों में से एक 'सुजान शेर बाग' (SUJÁN SHER BAGH) में किया जा रहा है। यह होटल अपने खास 'टेंटेड सुईट्स' और शाही आवभगत के लिए जाना जाता है।
SUJAN Sher Bagh: शाही सुईट्स और किराया
इस होटल की वेबसाइट के अनुसार, यहां ठहरना किसी सपने जैसा है।
- द रॉयल 'शेर' सुईट: इसका एक रात का किराया लगभग 2,09,000 रुपये है।
- टेंटेड 'जंगल' सुईट: इस श्रेणी के सुईट का किराया करीब 1,19,000 रुपये प्रति रात है।
इसके अलावा यहां द इम्पीरियल 'राज बाघ' सुईट (The Imperial 'Raj Bagh' Suite) और द 'मछली' सुईट (The 'Machhli' Suite) भी है।
बुकिंग की शर्त: यहां की एक खास शर्त यह है कि मेहमानों को कम से कम दो रातों के लिए बुकिंग करनी अनिवार्य होती है। टैक्स मिलाकर दो दिन का खर्च 4 लाख से 5 लाख रुपये तक पहुंच जाता है।
रेहान और अवीवा की जोड़ी (Reihan Vadra Aviva Baig)
रेहान वाड्रा और अवीवा बेग का रिश्ता केवल निजी नहीं, बल्कि रचनात्मक भी है। दोनों ही फोटोग्राफी के बेहद शौकीन हैं और अक्सर साथ में वाइल्डलाइफ और आर्ट प्रोजेक्ट्स पर काम करते देखे गए हैं। दोनों की खींची गई तस्वीरों की प्रदर्शनी (Exhibition) भी लग चुकी है, जिसे आर्ट लवर्स ने काफी सराहा है। लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद अब यह जोड़ी एक नए बंधन में बंधने जा रही है।
सुरक्षा और मेहमानों की सूची
रणथंभौर टाइगर रिजर्व के नजदीक स्थित इस वेन्यू पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पहले ही राजस्थान पहुंच चुके हैं।
- प्राइवेसी का ख्याल: होटल के आसपास बाहरी लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।
- खास मेहमान: सगाई में राजस्थान के कुछ शीर्ष कांग्रेस नेता और गांधी परिवार के पारिवारिक मित्र शिरकत कर सकते हैं।
जंगल सफारी और खास डिनर
सगाई के कार्यक्रम के अलावा मेहमानों के लिए खास जंगल सफारी का भी आयोजन किया जा सकता है। सुजान शेर बाग अपने मेहमानों को खुले आसमान के नीचे कैंडल लाइट डिनर और लाइव कुकिंग का अनूठा अनुभव प्रदान करता है, जो इस सगाई समारोह में भी देखने को मिल सकता है।
सुजान शेर बाग से गांधी खास लगाव की क्या है वजह?
रणथंभौर और शेर बाग होटल का गांधी परिवार से खास नाता रहा है। यह जगह सिर्फ एक घूमने का ठिकाना नहीं, बल्कि परिवार की यादों से जुड़ी हुई है। इसकी शुरुआत साल 1985 से मानी जाती है, जब उस समय के प्रधानमंत्री और प्रियंका गांधी के पिता राजीव गांधी ने नए साल की शुरुआत अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ रणथंभौर में की थी। इसके बाद से यह इलाका उनके दिल के बेहद करीब रहा।
गांधी परिवार के लिए रणथंभौर सिर्फ एक जंगल या लग्जरी होटल नहीं है, बल्कि भावनाओं से जुड़ी जगह है। यही वजह है कि परिवार में जब भी कोई खुशी का मौका आता है, तो अक्सर इसी स्थान को चुना जाता है। कुछ साल पहले सोनिया गांधी ने भी अपना जन्मदिन यहीं मनाया था, जिससे साफ है कि रणथंभौर और शेर बाग होटल का रिश्ता गांधी परिवार के लिए काफी खास और पुराना रहा है।












Click it and Unblock the Notifications