राजस्थान : MLA रामलाल मीणा को फेसबुक पर गोली मारने की धमकी, मीणा ने FB पर ही दिया ये जवाब
प्रतापगढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ के विधायक रामलाल मीणा को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पूर्व पार्षद प्रहलाद गुर्जर पर आरोप है कि फेसबुक पर पोस्ट डालकर उनको धमकी दी है। विधायक मीणा के प्रवक्ता मोहित भावसार ने बताया कि पूर्व पार्षद प्रहलाद गुर्जर जैसे-जैसे राजस्थान निकाय चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे आपत्तिजनक बातें सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश
इसी क्रम में विधायक रामलाल मीणा के खिलाफ प्रहलाद गुर्जर ने अपनी फेसबुक आईडी से बेबुनियाद बातें लिखी। भावसार ने बताया कि इसकी विवादित पोस्ट पर स्वयं की और एक फर्जी आईडी या उसके समर्थक की आईडी से रामलाल मीणा को गोली मारने की धमकी दी गई। इस पर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन में आक्रोश व्याप्त हो गया।
कोतवाली थाने में मामला दर्ज
इस संबंध में नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष सुशील गुर्जर की ओर से पूर्व पार्षद प्रहलाद गुर्जर के खिलाफ कोतवाली थाने में भी नामजद मामला दर्ज कराया गया है। मामले को लेकर विधायक समर्थकों में काफी गुस्सा नजर आ रहा है। विधायक समर्थकों ने ये गुस्सा सोशल साइट पर भी निकाला है। शहर कोतवाल मदन लाल खटीक ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। सच्चाई सामने आने के बाद जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
क्या कहते हैं विधायक और पूर्व पार्षद
इधर, प्रतापगढ़ विधायक रामलाल मीणा का कहना है कि प्रहलाद गुर्जर हिस्ट्रीशीटर और आपराधिक प्रवृत्ति का आदमी है, लेकिन मैं उसकी धमकियों से डरने वाला नहीं हूं। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है, अब कानून अपना काम करेगा। वहीं, भाजपा नेता प्रहलाद गुर्जर का कहना है न तो मैंने किसी को गोली मारने की धमकी दी और न ही किसी प्रकार की कोई फर्जी आईडी फेसबुक पर बना रखी है। आमजन का चहेता होने के कारण मेरी छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच में सच सामने आ जाएगा। यदि फेसबुक आईडी मेरी निकले तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा, नहीं तो विधायक और उनके समर्थकों को राजनीति छोड़नी पड़ेगी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications