Love Story: Anju के बाद Sikar की लड़की को हुआ Pakistan के लड़के से प्यार, जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ी गई
राजस्थान के सीकर के श्रीमाधोपुर के पास गांव नागल नांथूसर में यादव परिवार से है। इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान के लाहौर के असलम से प्यार होने पर उसके पास जाने के लिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंच गई।
Rajasthan Gilr love Story with Pakistani Boy: राजस्थान में भिवाड़ी की अंजू व पाकिस्तान के नसरुल्लाह की प्रेम कहानी सुर्खियों में है। इस बीच राजस्थान की एक और लड़की को पाकिस्तान के लड़के से प्यार हो गया। अंजू तो पाकिस्तान जाकर नसरुल्लाह से निकाल भी कर लिया और फातिमा बन गई जबकि यह लड़की पाकिस्तान जाने से पहले ही जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ी गई।

शुक्रवार को जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़े जाने के दौरान लड़की ने खुद को पाकिस्तानी बताकर भारत में तीन साल पहले बुआ के पास आना बताया और कहा कि बुआ के बेटे से झगड़ा होने पर अब वह वापस अपने घर पाकिस्तान जाने के लिए एयरपोर्ट पर आई है।
पकड़े जाने पर लड़की झूठी कहानी बताई थी, मगर अब हकीकत कुछ और निकली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस नाबालिग लड़की की कहानी भी अंजू जैसी ही है। इसे भी पाकिस्तान के लड़के से इंस्टाग्राम पर प्यार हो गया। उसी से मिलने जयपुर एयरपोर्ट होते हुए पाकिस्तान जाना चाहती थी।
Recommended Video

शुक्रवार दोपहर को लड़की जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची थी और टिकट खिड़की पर जाकर पाकिस्तान का टिकट मांगा। उसके पास वीजा-पासपोर्ट नहीं था। शक होने पर सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर पूछताछ की। तब उसने पाकिस्तानी होने वाली कहानी सुनाई थी।
अब पता चला कि लड़की सालभर पहले इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान के लाहौर के असलम लाहौरी से दोस्ती हुई थी, जो प्यार में बदल गई। लड़की ने यह भी बताया असलम की उसकी स्कूल की कई लड़कियों से दोस्ती है।
लड़की ने बताया कि असलम ने उसे पाकिस्तान आने को कहा और बोला कि एयरपोर्ट पर पहुंचकर पाकिस्तान का टिकट लेकर हवाई जहाज में बैठकर आ जाओ। पुलिस ने लड़की का मोबाइल जब्त कर लिया। उसके परिजनों को सूचना दी गई।
परिजनों का कहना है कि उन्हें पता नहीं कि उनके बेटी किसी से मिलने पाकिस्तान जाना चाहती है। उधर, पुलिस अफसरों का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में मामला हनीट्रैप का लग रहा है। युवक ने लड़की का ब्रेनवॉस कर दिया, जिससे वह पाकिस्तान जाने को तैयार हो गई।
एटीएस व आईबी की टीम जयपुर एयरपोर्ट पुलिस थाना पहुंचकर लड़की से बात की है। पुलिस को लड़की के पास से 250 रुपए मिले हैं।
सीकर एसपी करण शर्मा ने बताया कि लड़की ने श्रीमाधोपुर तहसील के गांव नांगल नाथूसर का जिक्र किया है। हालांकि स्थानीय पुलिस की पूछताछ में नांगल नाथूसर से लड़की के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि वह नांगल नाथूसर के यादव परिवार से है। उसके परिजन लड़की से मिलने जयपुर गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications