अशोक गहलोत के सामने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाने लगे युवा, हाथ जोड़कर मुस्कुराए CM
Youth chants Modi Modi: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का काफिला गुजरने के दौरान युवाओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर लोग भी हैरान हो रहे हैं।
भीलवाड़ा पहुंचे सीएम गहलोत
दरअसल, बुधवार को सीएम गहलोत भीलवाड़ा जिले के प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने गुलाबपूरा के पास कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसके बाद वे भीलवाड़ा पहुंचे।

मोदी-मोदी के लगे नारे
भीलवाड़ा पहुंचने के बाद सीएम का काफिला भीलवाड़ा सर्किट हाउस के पास रात को आराम करने के लिए रवाना हुआ। इस दौरान नगर परिषद के पीछे सरस्वती सर्किल पर काफी संख्या में युवा मौजूद थे। इन युवाओं को देखकर सीएम का काफिला रुक गया और देखते ही देखते सब युवा मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे।
Recommended Video
युवाओं को देख मुस्कुराए सीएम
इसके बाद अशोक गहलोत अपनी गाड़ी से निकले और सभी युवाओं से अभिवादन किया। फिर वे मुस्कुराते हुए वापस अपनी गाड़ी में बैठ गए और उनका काफिला वहां से रवाना हो गया। जब सीएम का काफिला निकला, तो भी युवाओं ने जय श्री राम के नारे लगाना शुरू कर दिया।
पुलिस ने बनाया सुरक्षा घेरा
बताते चलें कि सीएम के सामने युवाओं द्वारा इस तरह जय श्री राम और मोदी-मोदी के नारे लगाने के बाद प्रशासन भी भौचक्का रह गया। वहां मौजूद अधिकारी हैरान हो गए। युवाओं की भीड़ इकट्ठी होते देख पुलिसकर्मियों ने सीएम की गाड़ी के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना लिया। लेकिन पुलिस को देखने के बाद भी युवा मोदी-मोदी के नारे लगाए जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications