Rajasthan Weather Update: ठिठुरन वाली सर्दी और शीतलहर का कहर जारी, इन जिलों में IMD का येलो अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में जनवरी की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार (11 जनवरी 2026) को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सर्दी और घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। शीतलहर और कम दृश्यता के चलते आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। राजधानी जयपुर समेत सभी प्रमुख शहरों कोटा, अजमेर, सीकर, जोधपुर में सुबह और देर रात के समय घने कोहरे की वजह से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश में अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। कुछ जिलों में रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है, जिससे सर्दी और ज्यादा बढ़ेगी।

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update: ठंडी हवाओं का रहेगा असर

मौसम विभाग का अनुमान है कि ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट का यह सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। दिन के समय भी लोगों को राहत नहीं मिलेगी और ठिठुरन वाली ठंड से परेशान होते रहना पड़ सकता है। ठंड की वजह से सरकारी और प्राइवेट स्कूल की छुट्टियां भी 11 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं।

Rajasthan Weather Cold Wave: शेखावटी इलाके में शीतलहर का अलर्ट

- नागौर, सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ने के साथ पाला गिरने की भी आशंका जताई जा रही है।

- किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बीकानेर, भरतपुर और कोटा संभाग में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

- घने कोहरे की वजह से सड़कों पर दृश्यता कम हो सकती है, जिससे वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। रेल और सड़क यातायात पर भी इसका असर पड़ सकता है।

Rajasthan Weather IMD Alert: कुछ इलाकों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश या मेघ गर्जना की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। हालांकि, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हल्की बूंदा-बांदी से ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन किसानों से फसलों की सुरक्षा की अपील की गई। फसलों को खुली जगहों पर न छोड़ें, वर्ना बारिश और ओस से खराब होने की आशंका रहेगी।

Jaipur Weather: जयपुर में गिरेगा पारा

राजधानी जयपुर में 11 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। जोधपुर में दिन का तापमान 23 से 25 डिग्री और रात का तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि उदयपुर में दिन में धूप खिली रहने से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा। मौसम विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है और गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+