Rajasthan Weather Today: मौसम विभाग ने शीतलहर और बारिश को लेकर दिया अपडेट, जयपुर-शेखावटी के लिए अलर्ट
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में इस साल नवंबर में ही ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया था। हालांकि, दिसंबर के शुरुआती 10 दिन लोगों के लिए राहत लेकर आए और शेखावटी क्षेत्र को छोड़कर प्रदेश में कहीं भी अब तक शीतलहर नहीं पड़ी है। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह लोगों को शीतलहर नहीं झेलनी पड़ेगी। आईएमडी के मुताबिक, शुक्रवार (12 दिसंबर) से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इस बदलाव के कारण आगामी दिनों में राज्य के मौसम में हल्की हलचल देखने को मिल सकती है।
विभाग ने अनुमान जताया है कि 12, 13, 14, और 15 दिसंबर के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस सिस्टम की सक्रियता के कारण रात के तापमान में कुछ हद तक उछाल देखने को मिल सकता है।

Rajasthan Weather Today: जयपुर से शेखावटी तक गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान लगभग 6-7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य स्तर के करीब है। अन्य जिलों में तापमान 8-13 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट संभव है। जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 1-2 डिग्री तक तापमान गिर सकता है। दिन छोटे होने और सुबह-शाम कोहरे की वजह से राजस्थान से जाने वाली ट्रेन और फ्लाइट्स भी प्रभावित हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Tourism: राजस्थान के पर्यटन उद्योग का Indigo ने भट्टा बैठाया, पीक सीजन में होटल और बाजार सूने
Rajasthan Aaj Ka Mausam Kaisa Hai: पश्चिमी विक्षोभ का असर तापमान पर
- मौसम विभाग के मुताबिक, 12 दिसंबर से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंशिक बादल और नमी के कारण तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है।
- न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसलिए, कड़ाके की सर्दी से कहीं न कहीं थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
- फिलहाल कड़ाके की शीत लहर टल सकती है। मौसम विभाग की अनुमानित रिपोर्ट यह कहती है कि अगले एक सप्ताह के दौरान मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
- यह राहत अस्थायी हो सकती है, क्योंकि जैसे ही सिस्टम कमजोर होगा ठंड फिर तीव्रता से लौटेगी। इसलिए लोगों को गर्म कपड़े तैयार रखने की सलाह दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Aaj Ka Mausam: इन शहरों में शीतलहर का येलो अलर्ट, दिन में भी गलन वाली ठंड तड़पाएगी?












Click it and Unblock the Notifications